• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“सक्ती में यूनिसेफ़ जिला यातायात पुलिस एवं स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान एक महत्वपूर्ण पहल, के साथ कर रहें आमजनता को जागरूक”

सक्ती ज़िले में यूनिसेफ़ ज़िला यातायात पुलिस सक्ती एवं स्काउट गाइड्स के स्वयंसेवकों के सहयोग से 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल की। इस अभियान के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें यूनिसेफ़ और वी द पीपल फाउंडेशन का भी सहयोग रहा।


सक्ती के ज़िला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहीरे के निर्देश अनुसार एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. एल. खरे के नेतृत्व में सहायक ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री आर के अग्रवाल, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज एवं आम जनों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भारत स्काउट्स/गाइड्स के स्काउटर/गाइडर ने पहले जागरूकता रैली निकाली और हेलमेट का उपयोग करके नारे लगाए, यातायात नियमों का प्रचार वाहन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के बारे में एवं यातायात संबंधित जानकारी शराब पीकर वाहन न चलने फोन में बात करते समय वहां न चलने हेलमेट पहन कर वाहन चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाना शराब के नशे में वहां नहीं चलने हेतु आवश्यक यातायात संबंधित जागरूकता बनाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में यातायात नियमों के बारे में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
इस कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के ज़िला मुख्य आयुक्त श्री तनवीर कुरेशी, ज़िला सचिव श्रीमती कमलादपि गबेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्कॉउट श्री आर एन सायतोड़ा, ज़िला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड गीता सायतोड़ा, जिला संगठन आयुक्त स्कॉउट श्री छबि लाल राठौर ने यूनिसेफ़ के सभी स्वयंसेवकों और यातायात पुलिस सक्ती विभाग के साथ भाग लिया।इस कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र सिंह कमल किशोर दिलेश्वर प्रसाद साहू शैलेंद्र राठौर रामानंद सुभाष(ट्रैफिक पुलिस सक्ती), भारत स्काउट एंड गाइड्स की जिला संगठन आयुक्त गाइड रंजिता राज, स्वामी आत्मानंद कसेरपारा सक्ती के विद्यार्थियों व स्टाफ़ सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।
यूनिसेफ़ एवं वी द पीपल की और निवेदिता फ़ाउंडेशन के निर्देशक श्री सनतन दास एवं ज़िला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया।

Related Posts:

  • Untitled-7
    परसदा खुर्द में युवाओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,…
  • WhatsApp Image 2025-05-01 at 3.26.56 PM (1)
    जिला स्काउट गाइड् पर्यावरण अऊ जल संरक्षण ल लेके…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-2
    शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in