• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

परसदा खुर्द में युवाओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

ऐसे आयोजन समाज में व्यावहारिक परिवर्तन के लिए जरूरी – तोषित चौहान जिला सलाहकार यूनिसेफ

शास. हाईस्कूल परसदाखुर्द के छात्र -छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
%
सक्ती (अमृत संदेश) ग्राम पंचायत परसादा खुर्द में शासकीय हाई स्कूल के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी, शुक्रवार को सामाजिक मुद्दों पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक कर यूनिसेफ एवं वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से युवाओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परसदा खुर्द के सभी युवाओं ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विदित हो कि सक्ती जिला कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे के आदेशानुसार इस कार्यक्रम में युवाओं ने पहले रैली निकाली। इस निमित्त नारा लेखन करके विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में एनीमिया, टीकाकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सही पोषण और स्वस्थ जीवन शैली ,प्लास्टिक मुक्त भारत पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई। इस कार्यक्रम में हाई स्कूल, एनएसएस, भारत स्काऊट्स एंड गाइड सहित गाँव के सभी युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गाँव के सरपंच श्रीमती अनिता साहू, एडवोकेट अनिल साहू , पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ अमृता सिदार, योम प्रकाश लहरे, उदय मधुकर और सामाजिक संस्थाओं जैसे मानव धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कबीर सागर , निवेदिता फाउंडेशन के डायरेक्टर संतान दास सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला पदाधिकारी कमला दपी गवेल, प्राचार्य सविता चौधरी, विनिता राठौर ,सुरेंद्र साहू ,राजेंद्र बेहरा,दुलार साय कुर्रे ,रूप सिंह राठिया, सुरेंद्र कुमार सिदार और यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया। साथ ही, जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। हाई स्कूल परसदा खुर्द वा अन्य विद्यालयों कालेजों के युवा विद्यार्थियो ने जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

Related Posts:

  • Untitled-2
    शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Untitled-ds
    "सक्ती में यूनिसेफ़ जिला यातायात पुलिस एवं स्काउट…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in