• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

यूनिसेफ एवं वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक मुद्दों पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

 सक्ती, 12 जनवरी 2024/जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे के आदेशानुसार ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गाँव के सभी युवाओं ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने पहले रैली निकाली और नारा लेखन करके विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई, उसके पश्चात नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में एनीमिया, टीकाकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सही पोषण और स्वस्थ जीवन शैली,प्लास्टिक मुक्त भारत पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई। 
  इस कार्यक्रम में हाई स्कूल, एनएसएस, भारत स्काऊट्स एंड गाइड और गाँव के सभी युवाओं ने भाग लिए। कार्यक्रम के दौरान गाँव के सरपंच श्रीमती अनिता साहू, एडवोकेट श्री अनिल साहू , पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंगनवाड़ी कार्यकर्ता, CHO अमृता सिदार, योम प्रकाश लहरे, उदय राम और सामाजिक संस्थाओं जैसे मानव धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कबीर सागर , निवेदिता फाउंडेशन के डायरेक्टर संतान दास सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।
    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला पदाधिकारी कमला देवी गवेल, प्राचार्य सविता चौधरी, विनिता राठौर ,सुरेंद्र साहू ,राजेंद्र बेहरा,दुलार साय  कुर्रे ,रूप सिंह राठिया, सुरेंद्र कुमार सिदार और यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया। साथ ही, जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। हाई स्कूल परसदा खुर्द वा अन्य विद्यालयों कालेजों के युवा विद्यार्थियो ने जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

Related Posts:

  • Untitled-7
    परसदा खुर्द में युवाओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-ds
    "सक्ती में यूनिसेफ़ जिला यातायात पुलिस एवं स्काउट…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in