• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क सुरक्षा को लेकर जांजगीर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 15 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

  • प्रत्येक पर 2-2 हजार रुपये का समन शुल्क, परिजनों को दी गई सख्त समझाइश
  • चांपा एवं जांजगीर के स्कूलों, चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की कड़ी निगरानी, नाबालिक चालकों पर की जा रही है मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही
  • जांजगीर चांपा पुलिस की पहल को समर्थन देते हुए चांपा मनका पब्लिक स्कूल द्वारा छात्र/छात्रा के अभिभावकों को नाबालिक को मोटर सायकल/स्कूटी में स्कूल ना भेजे संबंधी नोटिस देकर अनुकरणीय पहल की गई

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते, उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, थाना जांजगीर पुलिस, थाना चांपा एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें एक ही दिवस में 15 नाबालिग वाहन चालक वाहन चलाते हुए पाए गए। यातायात पुलिस द्वारा सभी नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण में 2,000-2,000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उनके परिजनों को थाना/यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।

ASP यातायात श्री उदयन बेहार ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वयं के जीवन एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने जिले के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि—

  • नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें।
  • वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
  • अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp Image 2025-07-05 at 14.01.42_412ebc69
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in