• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सघन वाहन चेकिंग के दौरान 34 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर चालकों के विरूद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

⏺️ इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाने वालों (ओवरस्पीडिंग) 42 वाहन चालक के विरुद्ध, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों 70 के विरूद्ध , बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 126 वाहन चालकों के विरूद्ध , माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर चलाना एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इस प्रकार कुल 884 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर 2,93,500/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

⏺️ मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों (ओवरस्पीडिंग) 12 दिवस में 46 वाहन चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

⏺️ सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.05.25 से 12.05.25 तक 12 दिवस लगातार सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 34 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया जाकर, माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

⏩ तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 884 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर 2,93,500/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

यातायात पुलिस जांजगीर की अपीलशराब के नशे में वाहन न चालांए।

तेज गति से वाहन न चलाएं।

हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए

मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।

माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए

रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते

शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।

नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन

नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp Image 2025-07-05 at 14.01.42_412ebc69
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp Image 2025-05-27 at 11.29.18 AM
    नो पार्किंग म खड़े किए वाहन के लॉकिंग कर यातायात…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in