• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन म विशेष अभियान चलाके यातायात नियम के उलंघन कारोइया वाहन चालक मन के विरूद्ध कारवाही

सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक ही दिवस में 18 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर चालकों के विरूद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा

⏺️ इसके अलावा तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने, माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इस प्रकार कुल 133 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर 56,700/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

⏺️ मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले एवं तेज गति (ओवरस्पीडिंग) वाहन चालकों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

⏺️ सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.05.25 को सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 18 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे पृथक से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

⏩ तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 133 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर समन शुल्क लिया गया है।

यातायात जांजगीर पुलिस की अपील

  1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
  2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
  3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
  4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
  5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
  6. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
  7. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
  8. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
  9. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp Image 2025-07-05 at 14.01.42_412ebc69
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • WhatsApp Image 2025-05-27 at 11.29.18 AM
    नो पार्किंग म खड़े किए वाहन के लॉकिंग कर यातायात…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in