• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

  • आगामी शिक्षण सत्र को देखते हुए वाहन जांच शिविर का विशेष आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर में
  • 89 स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की विशेष जांच
  • चालकों का नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य जांच पर दिया गया जोर
  • 10 वाहनों चालकों पर कार्यवाही, 7000_₹ का समन शुल्क परिवहन विभाग द्वारा लिया
  • 16 बिंदुओं पर वाहनों का भौतिक सत्यापन एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया।

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन की टीम के साथ संयुक्त रूप से पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में विशेष जांच शिविर आयोजन किया जाकर 89 स्कूल बसों एवं वैनों का फिटनेस परीक्षण करते हुए चालकों एवं हेल्फरों का नेत्र परीक्षण कराते हुए मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों वाहन चालकों पर कार्रवाई

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 7000/₹ का समन शुल्क जिला परिवहन विभाग द्वारा वसूला गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित इस संयुक्त अभियान में सबसे पहले सभी 89 स्कूली वाहनों का पंजीयन किया गया। इसके बाद निर्धारित 16 बिंदुओं पर वाहनों का भौतिक सत्यापन एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, चालक लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वाहनों में सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा तथा फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया।

वाहन चालकों एवं हेल्फरों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य चेकअप

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु विशेष समझाइस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चालकों से वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी जांच शिविरों में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, RTO प्रदीप शर्मा, जिला परिवहन विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आशा कोसले MO, डॉ. आलोक दुबे व डॉ. पंचराम केवंट नेत्र सहायक अधिकारी, हरिशंकर धीवर RHO, श्रद्धा दुबे CHO, यातायात शाखा से निरीक्षक सुभाष चौबे, प्रधान यशवंत वर्मा, अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • 5a7ae586-e181-4d64-82f2-17c070f5fd1d
    स्कूली वाहन म बच्चा मन ले परिवहन के दौरान सुरक्षा…
  • 340eb1df-e3f1-4a18-806a-4db5a4a7c224
    स्कूली वाहन ल बच्चा मन के परिवहन के दौरान सुरक्षा…
  • रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया
    रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु…
  • WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.34.34 PM
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • 0583441f-5433-4323-a048-ffcad34e5ec1
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना कार्यक्रम के तहत…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in