
- किलाबंदी चेकिंग अभियान में 100 वाहन चालकों पर कार्रवाई
- चेकिंग के दौरान 02 शराबी वाहन चालको को पकड़ा, जिसके वाहन को जप्त करते हुए धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई
जिले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा विशेष किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय जांजगीर टाउन को केंद्र में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर स्टॉपर लगाकर सघन वाहन जांच की गई।

अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 100 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 02 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। दोनों वाहनों को मौके पर ही जप्त किया गया तथा संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।











