• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से रिश्वत की मांग किया, करोवाडीह के किसान ने कलेक्टर से शिकायत किया

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर

शक्ति/बेलादुला, जिला सक्ती में पटवारी पर गंभीर आरोप, भूमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम पर 5 हजार लेने की शिकायत किसान ने किया मामला जिले के ग्राम करोवाडीह निवासी एक व्यक्ति ने हल्का पटवारी पर भूमि संबंधी प्रकरण में कथित रूप से रुपये लेकर वास्तविक राजस्व अभिलेखों के विपरीत भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कलेक्टर सक्ती को लिखित आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करौवाडीह, तहसील भोथिया थाना जैजैपुर निवासी कमलेश कुमार टंडन ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पैतृक भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटि लंबे समय से दर्ज सुधार के लिए उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने के लिए आवेदन हल्का पटवारी ज्ञान बाई टंडन को दिया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि से संबंधित बी- 1, खसरा, नामांतरण एवं अन्य राजस्व अभिलेखों का समुचित परीक्षण किए बिना ही प्रतिवेदन तैयार कर दिया गया, जो वास्तविक रिकॉर्ड और तथ्यों से मेल नहीं खाता। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से कथित रूप से राशि ली गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि राशि देने के बावजूद न तो उनकी समस्या का समाधान हुआ और न ही राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का सुधार किया गया। वर्तमान में रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियां यथावत बनी हुई हैं। कमलेश कुमार टंडन ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित भूमि के सभी राजस्व अभिलेखों का पुनः परीक्षण करवाने तथा वास्तविक तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित पटवारी के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा कथित रूप से ली गई राशि वापस दिलाने की मांग भी की है। फिलहाल मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुका है। आरोपों की सत्यता और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है।

Related Posts:

  • 5110cc21-2f5e-477b-b28f-2cf57dadab97
    किसान से काम करने के बदले 6 हजार का पटवारी ने किया मांग
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • 9e45c9d8-c056-48e1-8268-0d353676db44
    कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन आमजन के समस्या, बेलादुला के…
  • 5bf74ab6-13fd-43ca-b592-c2ae69463350
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in