• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

किसान से काम करने के बदले 6 हजार का पटवारी ने किया मांग

हसौद। नक्शा और नकल निकालकर देने के एवज में किसानों से 6000 रुपए मांगने वाले हल्का पटवारी के खिलाफ किसानों ने लिखित शिकायत हसौद तहसीलदार को किया गया है। यह पूरा मामला तहसील न्यायालय हसौद के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 09 ग्राम पंचायत किकिरदा का है। हसौद तहसील क्षेत्र में पटवारियों की मनमानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। यहा आए दिन पटवारीयों के कार्यशैलियों को लेकर एक से बड़ कर एक मामला सामने निकल कर आ रहा है जिन्हे लेकर तहसील के मुख्या पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ति के तहसील न्यायालय हसौद अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 09 ग्राम पंचायत किकिरदा में पदस्थ प्रभारी पटवारी सुरेंद्र कुमार चंद्रा के द्वारा ग्राम पंचायत किकिरदा के किसानों से नक्शा और बी वन के नकल देने की एवज में किसान से 6000 रुपए मांगने का आरोप है। यहां तक की खाता विभाजन, फौती नामांतरण डिजिटल हस्ताक्षर के नाम पर भी अवैध वसूली कार्य करने के लिए अलग से अपने साथ एक व्यक्ति लेकर हल्का में आते जाते है। पटवारी साहब सप्ताह में केवल एक ही दिन हल्का में आते हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी के द्वारा सप्ताह में गिनती के एक दिन आने के कारण किसान अपना काम निकलवाने के लिए रुपए देने विवश हो रहे हैं। पटवारी के कार्य व्यवहार से गांव के किसान बहुत परेशान हैं। इस संबंध में कुशतराम चंद्रा और किसानों ने बताया कि पटवारी के द्वारा नक्शा और नकल, खाता विभाजन, फौती नामांतरण आदि जैसे कार्य के लिए पटवारी प्रत्येक किसानों से 6000 रुपए मांग करता है। और 6000 रुपए नहीं देने पर कल आ जाना, अगले सप्ताह आ जाना ऐसा कहते हुए बेवजह ग्रामीण और किसानो को घुमाया जा जाता है।


कुछ किसानों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पिछले 6 महीने और 2-4 किसानों ने बताया कि पिछले 1 साल से पटवारी को रुपए पैसा नहीं दे पाने के कारण घुमा घुमा कर परेशान कर रहे हैं। यहां के गरीब तबके के किसान पटवारी कार्यालय का चक्क र लगाकर थक हार गए हैं। पटवारी अपने मर्जी का मालिक बन बैठे है। अपने हिसाब से आता जाता है। पटवारी के साथी के द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर करने के एवज में भी 100 से 200 रुपए का मांग किया जा रहा है। पटवारी का पदस्थापना दिनांक से आज तक जितने भी कृषक का कार्य किया गया है, उन सभी से रूपए पैसे लेकर ही कार्य किया गया है। इसलिए यहां के किसानों ने तहसील न्यायालय हसौद के तहसीलदार महोदय से लिखित में शिकायत करते हुए प्रभारी पटवारी हल्का नंबर 09 किकिरदा में पदस्थ सुरेंद्र कुमार चंद्रा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया गई हैं। लिखिए शिकायत में पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक किसान ने शिकायत किया है की नक्शा और बी वन नकल के लिए सात सप्ताह से पटवारी का चक्कर काट रहा है एवं नक्शा, बी वन नक़ल के एवज में 6000 हजार रूपए का मांग पटवारी द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 71f9108d-8202-49b8-9664-3f7dfb232d52
    सक्‍ती जिला म तहसीलदार के दबंगाई आगू आये हे जिहा :…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in