• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन आमजन के समस्या, बेलादुला के ग्रामीण पहुचीन कलेक्टर दरबार , कुल 36 आवेदन मिलिस

सक्ती, 09 जुलाई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए है।


जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्रीमती केराबाई बंजारे ने किसान सम्मान निधि दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौरखुर्द निवासी श्रीमती धनेश्वरी देवांगन ने निराश्रित विधवा पेंशन की राशि प्रदाय करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री मोहन लाल कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री संजय राठौर ने पेंशन एवं जीपीएफ के संबंध में , तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री भागवत प्रसाद कुर्रे ने किसान सम्मान नीधि की पात्रता सूची में अंकित जिला कबीरधाम अंतर्गत तहसील मानपुर ग्राम मोहला के स्थान पर तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुल संशोधित करने के संबंध में , तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कौडिया निवासी श्रीमती मंजू बंजारे ने नये राशन कार्ड बनाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री दुलार ने किसान सम्मान निधि की पात्रता सूची में अंकित ग्राम सुखद तहसील डभरा के स्थान पर तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुल संशोधित करने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोमो निवासी श्री गोपीदास ने पीएम किसान सम्मान पेंशन नहीं मिलने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी श्री दरबीहा चंद्रा ने जमीन के रिकॉर्ड दुरुस्ती के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम जेठा निवासी श्रीमती नर्मदा बाई ने जमीन के बटांकन के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री बुधराम कुर्रे ने किसान सम्मान नीधि फॉर्म की जांच कर सही बैंक खाता में राशि दिलाने के संबंध में,

तहसील सक्ती निवासी श्री दीनदयाल खेताम ने ग्राम हरेठी में शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी श्री पुष्पेन्द्र साहू एकल शिक्षकीय शाला में शिक्षक की व्यवस्था करने के संबंध में और सक्ती निवासी श्री अनिल शर्मा खरीफ फसल के लिए नहरों से सिंचाई के लिए बांगो बांध से पानी छोड़ने सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा राजस्व, आवास, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत कुमार रायस्त सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 5bf74ab6-13fd-43ca-b592-c2ae69463350
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in