• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने मनाया भव्य जन्मोत्सव…

जन_जन के आस्था और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का केंद्र श्री सिद्ध हनुमान मंदिर…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

शक्ति नगर में आज प्रभु हनुमान लला के जन्मोत्सव की धूम नजर आ रही थी। इन पलों में नगर के हृदय स्थल में अवस्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातः महाआरती के साथ ५५१ अखंड ज्योति कलश का प्रज्ज्वलन किया गया। पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा हनुमान जी का भव्य सिंदूराभिषेक किया गया तो वहीं संध्याकालीन कार्यक्रम में सायं ७.०० बजे संध्या महाआरती तथा श्री सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग भजन संध्या के दरमियान प्रस्तुत मधुर भजन से लोग भाव विभोर होकर झूमते रहे।


आज शाम श्रद्धालुओं ने हनुमान लला के दिव्य दर्शन के साथ सामूहिक भंडारा में भोग प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अमित तंबोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, संतोष देवांगन, हुतासन देवांगन, रिंकू निर्मलकर आदि कार्यकर्ताओं के साथ महिला टीम की संध्या ओम वैष्णव, आंचल योगेश देवांगन, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा सोनू निर्मलकर, एकल सोनू देवांगन आदि नारी शक्तियों का भी सामूहिक योगदान रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि पुजारी देवी प्रसाद वैष्णव के सान्निध्य में हनुमान लला के सेवा की अनवरत लंबी यात्रा आज एक धार्मिक आंदोलन का रूप ले चुका है जहां हर मंगलवार को इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला की अर्पित की जाती है साथ ही श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है जिसका प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल के द्वारा व्यापक रूप से किया जा रहा है जिसमें श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के साथ अंचल वासियों का सामूहिक प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है। निश्चित रुप से यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आज अंचल में हर वर्ग के आस्था के साथ सनातन संस्कृति पुनर्जागरण का केंद्र बना हुआ है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.21.37 PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर कल मनाएगा भव्य जन्मोत्सव…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार की सामूहिक महाआरती व पूजन का भव्य आयोजन
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार की सामूहिक…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in