• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC ने वृक्षारोपण के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस…

पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का पर्व विश्व पर्यावरण दिवस…

विश्व पर्यावरण दिवस का प्रमुख लक्ष्य आम लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए वैश्विक पहल है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष (विधि)एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि विश्व पर्यावरण की दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित ‘मानव पर्यावरण सम्मेलन’ के दरमियान की गई थी। जिसके बाद प्रथम बार 5 जून 1973 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था जो अब हर साल एक अलग विषय (Theme) और एक मेजबान देश (Host Country) होता है, जहां किसी विशेष पर्यावरणीय समस्या पर लोगों की ध्यान केंद्रित किया जाता है।


इस बार 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) है।
इसी तारतम्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला सक्ती के द्वारा हर साल की तरह परंपरानुसार आज भी पर्यावरण संरक्षण ध्येय के साथ घनश्याम वाटिका ऑफिसर्स कॉलोनी शक्ति में हरे भरे फूलदार गुलमोहर का रोपण कर मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । इन पलों NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, प्रदेश सचिव महिला सेल राजकुमारी चंद्रा, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-07-11 at 5.35.09 PM
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए जागरूक नागरिकों…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp-Image-2023-11-26-at-18.29.42
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आऊ न्याय आयोग जिला पत्रकार संघ…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-16.49.52
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आऊ सामाजिक न्याय आयोग,सक्ती…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-16.49.52-3
    राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग,सक्ती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in