• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शिक्षक ने निभाया पर्यावरण धर्म:2000पेड़ लगाने वाले डॉ सारथी को मिला विश्व पर्यावरण गौरव सम्मान 2026

सक्ती/डभरा, 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के किरारी (ड) गांव निवासी डॉ. टीकाराम सारथी “हसमुख”(व्याख्याता) को “विश्व पर्यावरण गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया है। पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय वि. वि. धर्मार्थ न्यास द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

“केले वाले गांव” से “हसमुख जंगल” तक का सफर:
कभी केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहे किरारी (ड) गांव की हरियाली समय के साथ लुप्त हो गई थी। गांव के नाम का अपभ्रंश भी “केलारी” से “किरारी” इसी बदलाव का प्रतीक है। इस खोई हुई पहचान को वापस लाने का संकल्प लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सक्ती डॉ. सारथी ने अपनी पत्नी श्रीमती सीता सारथी के साथ मिलकर 2000 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर “हसमुख जंगल” की नींव रखी।
डॉ. सारथी के वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जैव विविधता संवर्धन और पर्यावरण जागरूकता के प्रयासों को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया है। आयोजकों ने कहा कि “पर्यावरण बचाएँ, भविष्य सजाएँ” के मूलमंत्र पर चलकर डॉ. सारथी ने समाज को हरित एवं स्वच्छ बनाने का कार्य किया है।

कलचुरी तालाब से प्रेरणा: डॉ. सारथी ने बताया कि कलचुरी राजा जाजल्लदेव द्वारा निर्मित 1000 साल पुराना हीराबांधा तालाब आज भी गांव को जल प्रदान कर रहा है। इसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने संकल्प लिया कि उनका लगाया गया 2000 पेड़ों का जंगल भी आने वाली 1000 पीढ़ियों को स्वच्छ ऑक्सीजन देता रहेगा।सम्मान मिलने के बाद डॉ. सारथी ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, किरारी (ड) की उस मिट्टी का है जिसने मुझे एक प्रकृति के रुप में अनमोल जीवन दिया।अब अगला लक्ष्य 20000 पेड़ का है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. सारथी को सम्मान मिलने पर प्रदेश के पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों के साथ ही प्रकृति प्रेमियों ने बधाई दी है।
इस अवसर पर शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे सहित जिले के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने डॉ. सारथी को बधाई दी। फेडरेशन ने कहा कि डॉ. सारथी ने सिद्ध किया है कि एक शिक्षक समाज को कलम से ही नहीं, कुदाल से भी बदल सकता है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.22.24
    शिकसा अकादमी के माध्यम से शिक्षक अपनी प्रतिभा निखार…
  • WhatsApp Image 2023-10-08 at 15.49.58
    शिक्षा कला व संस्कृति का कर रहा संर्वधन: टीकाराम सारथी
  • WhatsApp Image 2024-07-30 at 3.05.48 PM
    आया सावन झूम के का शिकसा ने किया आयोजन
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 4.34.50 PM (2)
    : टीकाराम सारथी "हसमुख" को मिली दोहरी जिम्मेदारी,…
  • WhatsApp Image 2026-07-08 at 2.58.46 PM
    पैरा से मशरूम की खेती बनेगी जिले की युवाओं के रोजगार…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in