• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आया सावन झूम के का शिकसा ने किया आयोजन

(गीतों के बारिश में सभी सब झूम उठे : शिवनारायण)

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने कला, संस्कृति व आध्यात्म के संर्वधन व स्मरण करने सावन माह में कार्यक्रम “आया सावन झूम के”..भाग 02 का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के सयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली सक्ती व सलाहकार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग व राजगीत माधुरी करसाल ‘मधुरिमा’ प्रधान पाठक छिन्दभौना तमनार रायगढ़ ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गीतों के बारिस मे सभी झूम उठे है यही तो हमारे कार्यक्रम का सच्चाई है कि शिक्षक अपनी प्रतिभा को पहचान दे रहे है।
इसी कड़ी में महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान, कोरिया से श्वेता सोनी ने भी अपने उदबोधन में शिकसा के बढ़ते पहचान का जिक्र किया कहा कि छ.ग. में शिक्षक के बीच अलग पहचान बनाने वाला यह प्रथम मंच है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा शिकसा एक परिवार है जिसमें हर पर्व व अवसर मिलकर मनाते है अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, अर्चना ढोबले सहा. शिक्षक खैरी, हेमराज निषाद व्याख्याता सेजेस बसना महासमुन्द, भीखम लाल देवांगन शिक्षक हेमाबंद बेमेतरा, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, कामती ठाकुर प्रधान पाठक सिवनी नवागढ़ बेमेतरा, शकुन्तला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली रायगढ़, अनामिका चक्रवर्ती रायपुर, संगीता शोरी शिक्षक जिर्रापारा बड़ेराजपुर कोण्डागाँव, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहा. अध्यापक लालानगर औराई भदोही उ.प्र., सुजीत कुमार श्रीवास्तव प्र० प्रधानाध्यापक दशरथपुर बयांव ज्ञानपुर भदोही उ.प्र., वृंदा पंचभाई शिक्षक पुरानी बस्ती रायपुर, सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, दिलीप श्रीवास सहायक लेखाकार बिलासपुर, राजीव गुप्ता सहा. शिक्षक पानीखेत रायगढ़, पवित्रा गुप्ता प्रधान पाठक बासनपाली तमनार रायगढ़, सुमन लता साहू सहा.शिक्षक मोहतरा बेमेतरा, रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुडकई पेंडरा, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी, सविता जायसवाल आदि ने गीत कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई दुर्ग व आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2023-10-08 at 15.49.58
    शिक्षा कला व संस्कृति का कर रहा संर्वधन: टीकाराम सारथी
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.22.24
    शिकसा अकादमी के माध्यम से शिक्षक अपनी प्रतिभा निखार…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • WhatsApp-Image-2023-09-28-at-6.29.20-PM
    "शिक्षक शिक्षकीय कार्य से जुड़कर आजीव
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in