• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC ने कलेक्टर एवं SP का सम्मान एवं वृक्षारोपण कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस…

पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत … प्रफुल्ल ठाकुर SP

आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा का संरक्षण हमारा दायित्व…चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा जल जंगल जमीन के असल मालिक आदिवासियों की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक स्वरूप कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के सम्मान और वृक्षारोपण कर विश्व आदिवासी दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।


इन पलों में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर परिसर में देव एवं औषध पादप बेल का रोपण किया तथा संगठन के द्वारा ट्राइबल्स डे पर प्लांटेशन को अच्छा पहल बता कर सबको बधाई दिया तो वहीं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने SP कार्यालय के उद्यान में फलदार वृक्ष कदंब का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण वक्त की जरूरत बताया।


NHRSJC (legal cell) के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस में इस प्रदेश के जल जंगल जमीन के मूल मालिक आदिवासियों की संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर है जिसका संरक्षण हम सबका दायित्व है। विदित हो कि वृक्षारोपण के


पश्चात NHRSJC ने वनांचल एवं पर्यटन ग्राम पनारी पहुंचे जहां शंकर लाल राठिया एवं आदिवासी समाज के बच्चों एवं नारी शक्तियों से भेंट हुई । इस दरमियान शंकर राठिया ने बताया कि हम लोग गाँव में अपने पर्वों पर कुल देवता दूल्हा देव की पूजा अर्चना करते हैं तथा पहाड़ पर बंजारी माता का मंदिर हैं

जहां प्रकृति की सुरम्य वादियों में प्राकृतिक झरने का आनंद लेने दूर दूर से पर्यटक पधारते हैं जहां पर्यटकों के सह भोज के साथ स्थल पर गंदगी पसरा रहता है साथ ही फिसलन भरी झरने में दुर्घटना घटित हो जाती है फलस्वरूप सरकार बंजारी धाम बनारी को पर्यटन स्थल घोषित करने के साथ स्थल पर व्यापक एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।


आज इन पलों में NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे, महिला सेल प्रदेश सचिव राजकुमारी चंद्रा, रेवती नंदन पटेल, मीडिया सेल के उदय मधुकर, योम लहरे, पत्रकार तपेश शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • WhatsApp Image 2026-06-05 at 12.25.59 PM
    NHRSJC ने वृक्षारोपण के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-08-29 at 10.00.34 PM
    विधि दिवस को लेकर अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक बैठक…
  • WhatsApp Image 2025-04-22 at 3.25.31 PM (1)
    पृथ्वी दिवस मानवअधिकार आयोग म करिन वृक्षारोपण..

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in