• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विधि दिवस को लेकर अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक बैठक आयोजित NHRSJC के साथ किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एकमात्र उपाय…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांतीय पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास में रायगढ़ पहुंचे , जहां जिला अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी के साथ जिला पदाधिकारियों की बैठक में रायगढ़ में 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विधि दिवस की रूप रेखा को लेकर विशेष चर्चा की गई,

इन पलों में उपस्थित संगठन के जिला संरक्षक प्रेम नारायण मौर्य ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही अधिवक्ता परिषद के जिला इकाई की बैठक आयोजित किया जाकर विधि दिवस के आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं की रूप रेखा तैयार कर प्रांत को सूचित किया जाएगा।


इस संगठनात्मक बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष द्वय ठाकुर भूपेंद्र सिंह एवं रमाकांत पांडेय, महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, शक्ति जिला अध्यक्ष चितरंजय पटेल के साथ रायगढ़ जिले से संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।


पश्चात अधिवक्ता परिषद के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ द्वारा थाना परिसर कोतरा रोड में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर छायादार व फलदार पौधों के साथ देव वृक्ष आंवला का रोपण किया गया।


इस अवसर पर NHRSJC (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रायगढ़ जिले के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कार्यों को तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि वर्तमान पर्यावरण असंतुलन की विभीषिका से निजात पाने वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है इसलिए वृक्षारोपण हम सबका दायित्व है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में रायगढ़ जिला महासचिव बसंत चौधरी, जिला अध्यक्ष (विधि) मुरलीधर पटनायक, पुसौर उपाध्यक्ष शिव यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in