• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण

कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश

आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के पद पर देंगी अपनी सेवाए

संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर


सक्ती, 24 अगस्त 2026// जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा, सक्ती पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार आमजन के हित में त्वरित और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाए जाने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित कलेक्टर कार्यालय और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थी।

आईएएस जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, सभी अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति के दिए निर्देश

   पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशनुसार समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं शाखा प्रभारियों को प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि शासन की मंशानुरूप विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए है। जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यो का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2025-05-17 at 5.37.35 PM
    जिला के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री…
  • download-2025-02-03T154517.827-1
    आईएएस नम्रता गांधी होंगी केंद्र में पदस्थ, कैबिनेट…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in