• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जेल में अधिकारी को मिली खास सुविधा, गर्लफ्रेंड से मुलाकात का आरोप

कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (KSLSA) ने मांड्या जिला जेल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें पता चला कि एक विचाराधीन कैदी को बिना किसी गंभीर बीमार के भी अस्पताल के एक अनधिकृत स्पेशल वार्ड में रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस वार्ड में उसकी गर्लफ्रेंड भी उससे मिलती थी. कैदी मोहम्मद हुसैन की श्रीरंगपट्टनम तालुक के भूमि रिकॉर्ड कार्यालय में कथित अनियमितिताओं के मामले में गिरफ्तारी हुई थी. तीन जुलाई को हुसैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. बताया गया है कि जेल के मेडिकल ऑफिसर की सलाह पर हुसैन को MIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जब कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकारण ने जांच की तो उन्हें पता चला कि कैदी को कोर्ट की अनुमति के बिना ही स्पेशल वार्ड में रखा गया था. और उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी. इतना ही नहीं, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अस्पताल में रहने के दौरान हुसैन ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकत भी की थी. इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. हुसैन को 2 जुलाई को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. उस पर जमीन के रिकॉर्ड के रजिस्टर, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और सरकारी सॉफ्टवेयर में कथित फर्जी रिकॉर्ड बनाने से जुड़ी गड़बड़ियों में मदद करने का आरोप है.

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है. KSLSA की टीम ने सोमवार शाम MIMS अस्पताल का दौरा किया. साथ ही, हुसैन के भर्ती होने और इलाज से जुड़ी सभी चीज़ों का निरीक्षण किया. इस घटना से कैदियों को मिलने वाले VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठने लगे हैं. कहा जा रहा है कि कैदियों को मिलने वाला ‘परप्पना अग्रहारा-स्टाइल’ का VIP ट्रीटमेंट अब मांड्या तक पहुंच गया है. पुलिस सूत्रों का कहा है कि यह विचाराधीन कैदी जेल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ने, जो जांच के लिए यहां आते हैं, उसे इलाज के लिए भर्ती करने की सलाह दी थी. कैदी मांड्या ज़िला पुलिस की हिरासत में था.

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in