• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…

प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने करने वाली एकमात्र संगठन है भारतीय प्रेस परिषद… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारत का लोकतंत्र विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता चार स्तंभ पर निरंतर जीवित है… इसमें चतुर्थ और स्वतंत्र स्तंभ पत्रकारिता को आम जनता की आवाज भी माना जाता है। इसलिए भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता व प्रेस के महत्व के प्रति जागरूक करने हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भारतीय प्रेस परिषद_ एक स्वतंत्र निकाय ने काम करना शुरू किया था, जो देश में समाचार व मीडिया जगत के लिए एक नियामक निकाय के रूप में कार्य करता है, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने आज राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारिता से जुड़े कलमकारों से चर्चा के दरम्यान बताते हुए कहा कि
यद्यपि दुनिया भर में कई प्रेस या मीडिया परिषदें हैं, लेकिन भारतीय प्रेस परिषद एक अनूठी संस्था है क्योंकि यह प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में राज्य के साधनों पर भी आधिकारिक रुप से कार्य करने वाली एकमात्र संगठन है जिसे 1956 में देश के प्रथम प्रेस आयोग ने पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को बनाए रखने करने की मंशा के साथ 4 जुलाई 1966 को भारत में भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की जो 16 नवंबर, 1966 से अनवरत कार्य कर रही है, फलस्वरूप हर साल 16 नवंबर को भारतीय पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
भारतीय प्रेस परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, परिषद के अध्यक्ष के साथ ही कुल 28 सदस्य होते हैं। जिसमें परिषद का अध्यक्ष भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होते है तो वहीं 28 सदस्य में से 20 भारत में संचालित होने वाले मीडिया समूहों से संबंधित होते हैं। वहीं 5 सदस्य को संसद के दोनों सदनों से नामित किया जाता है। बाकी बचे 3 सदस्यों का नामांकन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विधिज्ञ परिषद और साहित्य अकादमी द्वारा किया जाता है। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं ।
आज पत्रकारिता जगत में कम करने वाले हर छोटे बड़े कलमकारों के लिए गौरव का दिवस है। इस अवसर पर सभी मीडिया जगत से जुड़े सभी पत्रकारों साथियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए मीडिया के नवोदित रिपोर्टर महेंद्र कर्ष (जैजैपुर), उदय मधुकर (सक्ती ब्लॉक), राम अवतार साहू (मालखरौदा) का सम्मान किया गया तो वहीं पत्रकार साथियों ने मीडिया जगत के कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले हमसफर व कलम के धनी उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल को एक्टिव सोशल मीडिया मेन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
इन पलों में आयोजक राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मीडिया सेल जिलाध्यक्ष योम लहरे ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस बधाई दिया तो वहीं रिपोर्टर महेंद्र खांडे ने आभार व्यक्त किया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in