• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नाम आरोपी :- परमेश्वर साहू पिता रामसाय साहू उम्र 28 वर्ष साकिन लिमतरा थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका प्रेमलता साहू की शादी वर्ष 2020-21 में ग्राम लिमतरा के रहने वाले आरोपी परमेश्वर साहू के साथ में सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी के करीबन 3-4 माह बाद से ही मृतिका के पति परमेश्वर साहू के द्वारा नगदी 50,000/-रू एवं मोटरसायकल मृतिका एवं उसके परिजनों से मांग करता था और उसी बात को लेकर आरोपी द्वारा अपने पत्नि प्रेमलता को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जिसकी जानकारी मृतिका द्वारा अपने परिजनों को दिया गया था तथा अपने ससुराल ग्राम लिमतरा में परिजनों को बुलाकर आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में बताई थी तथा मृतिका के परिजनों द्वारा आरोपी को घटना के डेढ़ वर्ष पूर्व 20,000/-रू. नगदी अपने ग्राम बसनाझर में बुलाकर दिये थे उसके बावजूद भी आरोपी द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानिसक रूप से प्रताडित करता रहा जिसके संबंध में गांव में सामाजिक बैठक भी मृतिका के परिजनों द्वारा किया गया था उसके बावजूद भी आरोपी के ब्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। मृतिका घटना दिनांक को 06 माह की गर्भवती थी और आरोपी द्वारा लगातार नगदी रकम एवं मोटर सायकल की मांग को लेकर मृतिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण अपने ससुराल ग्राम लिमतरा में घटना दिनांक 05.01.2024 को जहर सेवन करने के कारण उपचार हेतु सीएचसी सक्ती व रायगढ़ में उपचार कराया गया है मृतिका की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में ईलाज के दौरान दिनांक 12.01.2024 को मृत्यु होना पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर साहू के विरूद्ध अपराध धारा 304बी भादवि का घटित करना पाये जाने पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 49/2024 धारा 304बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला दहेज मृत्यु से संबंधित होने से प्रकरण की विवेचना पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सक्ती गायत्री सिंह को सौपी गई जिनके द्वारा प्रकरण के सभी तथ्यों पर बारीकी से विवेचना की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में आरोपी परमेश्वर साहू को तलब कर पूछताछ करने अपराध धारा का घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण में सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 07.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

थाना सक्ती पुलिस महिला संबंधी अपराधों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु गुगल प्ले-स्टोर से Abhivyakti Women Safety App डाउनलोड करने की अपील करती है। Link- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wes.abhivyakti

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-06-13 at 6.16.11 PM
    नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट…
  • Untitled-1 copy
    Bihar: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in