• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नैला चौकी के पुलिस कर्मियों पर लगा 1 लाख 20 हजार रुपए अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप, एसपी से की गई शिकायत

जांजगीर-चांपा। नैला चौकी में पदस्थ पांच पुलिस कर्मियों पर 1 लाख 20 हजार रुपए अवैध वसूली करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जांजगीर के दुर्गेश राठौर ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है सभी दस्तावेज होने के बावजूद दीपावली के समय पटाखों को जबरन जब्त कर चौकी लाया और उक्त राशि वसूल की।
जांजगीर एसपी से की शिकायत में दुर्गेश राठौर ने कहा है कि दीपावली सीजन में लाइसेंसी पटाखा बिक्री करता है। वह नैतिक ट्रेडर्स बिलासपुर से लाइसेंसी पटाखा लेकर 2 नवंबर को छोटा हाथी वाहन में पटाखा भरकर जीएसटी बिल के साथ बिलासपुर से जांजगीर व्हाया सीपत मार्ग से आ रहा था।

शिकायत में उसने कहा है कि नैला चौकी में पदस्थ जितेश राजपूत, अर्जुन जांगड़े, शैलेन्द्र राठौर सहित अन्य दो के द्वारा पटाखे की जांच की गई। शिकायत में दुर्गेश राठौर ने यह भी कहा है कि बिलासपुर से पटाखा लाने के सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने जब्ती करने का हवाला दिया। उसने शिकायत में कहा है कि उससे रुपए की भी मांग की गई, तब उसने अपने कन्हाईबंद के रिश्तेदार रविशंकर राठौर, दुर्गेश राठौर पिता रामकुमार राठौर, हितेश यादव, मनोज राठौर, अमन यादव, रामप्रसाद राठौर, प्रियांशु राठौर, सतीश राठौर सहित अन्य ने पुलिस कर्मियों ने आकर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। इससे नाराज होकर पटाखों को जब्ती कर नैला चौकी ले जाने लगे। उसका आरोप है कि पटाखों को छोड़ने के लिए अर्जुन जांगड़े ने 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की और रुपए नहीं देने पर दीपावली के बाद पटाखा व वाहन को छोड़ने तथा रिश्तेदारों को जेल भेजने की धमकी दी गई। इससे डरकर उसने सतीश राठौर से 70 हजार रुपए उधार लेकर अर्जुन जांगड़े को दिया और 50 हजार रुपए मनोज राठौर के फोन पे से जितेश राजपूत के बताए फोन पे नंबर पर भेजा गया, जिसका स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। दुर्गेश राठौर ने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए दिए गए रुपए लौटने की मांग की है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-12 at 19.36.08_f3071b4e
    छोटा हाथी वाहन अऊ लोहा के नांगर चोरी कारोइया आदतन…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • जिले में अवैध रूप से उर्वरक विक्रय की शिकायत पर सूर्या ट्रेडर्स जैजैपुर को किया गया सील
    जिले में अवैध रूप से उर्वरक विक्रय की शिकायत पर…
  • हाथियों के दिखने पर कलेक्टर ने सावधानी रखने की अपील की
    हाथियों के दिखने पर कलेक्टर ने सावधानी रखने की अपील की
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in