• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले में अवैध रूप से उर्वरक विक्रय की शिकायत पर सूर्या ट्रेडर्स जैजैपुर को किया गया सील

जिले में अवैध रूप से उर्वरक विक्रय की शिकायत पर सूर्या ट्रेडर्स जैजैपुर को किया गया सील

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

सक्ती 5 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद बीज की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही उर्वरक की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले में अवैध रूप से उर्वरक विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण दल द्वारा सूर्या ट्रेडर्स जैजैपुर को सील किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जैजैपुर तहसील के आमगांव कारीभावर ग्राम में मेटाडोर से घर-घर खाद पंहुचाने की सूचना प्राप्त होने पर जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर के टीम द्वारा जांच किया गया। जांच में कुछ किसानों द्वारा खाद लेना पाया गया। जिस पर आपूर्तिकर्ता के दुकान में दबिस दी गई। आपूर्तिकर्ता दादुलाल साहु के द्वारा बिना पीओएस मशीन के खाद कृषकों के घर तक पंहुचा कर दिया जा रहा था। जांच टीम के द्वारा आपूर्तिकर्ता के कांशीगढ़ एवं जैजैपुर स्थित विक्रय स्थल का जांच किया गया। कांशीगढ़ का विकय स्थल बंद पाया गया। विक्रेता के कचंदा रोड जैजैपुर स्थित सूर्या ट्रेडर्स प्रो. दादुलाल साहू विकय स्थल में जांच करने पर कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान एक ही परिसर में खाद, बीज, दवा का भण्डारण पाया गया। उनके पास बीज का लायसेंस नहीं है, दवा के लायसेंस में विगत दो वर्षों में वैध प्रिंसपल सर्टिफिकेट की प्रविष्टी नहीं कराई गई है तथा खाद का बिना कागजात के भण्डारण पाया गया। विक्रेता के द्वारा खाद, बीज, दवा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघन पाये जाने पर विक्रेता सूर्या ट्रेडर्स प्रो. दादुलाल साहु का विक्रय स्थल जो एक ही परिसर मे स्थित है, को सीलबंदी कर व्यापार प्रतिबंध किया गया हैं।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन पर जिले के सभी खाद, बीज, दवा विक्रेताओं के विक्रय स्थल का संघन जांच किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानों से सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजे जा रहें है। ताकि कृषकों को मानक गुणवत्ता का सामग्री प्राप्त हो सके। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि विक्रेताओं के विक्रय स्थल का जांच निरंतर जारी रहेगा तथा अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जावेगी।

 

Related Posts:

  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in