• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य समापन स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में हुआ।

सक्ती।इस अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के साथ ही खेल में अच्छी सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश का अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ और शिक्षित भारत की कल्पना को साकार करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।” उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को देश के भविष्य और विकास की सोच से जोड़ने के लिए इस देशव्यापी अभियान के तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जहां प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष व तकनीकी विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत को अपनी कला और विचारों के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया, जिसमें कक्षा तीसरी की छात्रा काव्या चंद्रा द्वारा ‘मेरे सपनों के भारत’ पर दिए गए ओजस्वी भाषण ने समारोह में मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
आज जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया जिसमें 1. चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता

  • प्राथमिक स्तर: मुस्कान (प्रथम), मिनी कसेर (द्वितीय), दीपा पटेल (तृतीय)
  • पूर्व माध्यमिक स्तर: जया पटेल (प्रथम), नम्रता बरेठ (द्वितीय), नीलम (तृतीय)
  • हाई स्कूल स्तर: अर्चना (प्रथम), गगन (द्वितीय), अदिति (तृतीय)
  • हाइयर सेकेंडरी स्तर: यशस्वी (प्रथम), काव्या (द्वितीय), प्रिया (तृतीय)
  1. भाषण प्रतियोगिता
  • प्राथमिक स्तर: तनिशा (प्रथम), नाव्या (द्वितीय), मानसी (तृतीय)
  • पूर्व माध्यमिक स्तर: इशिका (प्रथम), त्रिशा (द्वितीय), निधि (तृतीय)
  • हाई स्कूल स्तर: दिव्या (प्रथम), वेदिका (द्वितीय), कुसुम (तृतीय)
  • हाइयर सेकेंडरी स्तर: रंजना (प्रथम), धैर्य सागर (द्वितीय), रानू (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
    आज समारोह के मंच पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल, प्रभारी राकेश अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी ए एस राज, कार्यक्रम संयोजक मुकुटधर दुबे, डी पी पटेल और प्राचार्य सुरेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
    कार्यक्रम का सफल और शानदार संचालन देवाशीष बनर्जी ने किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आकाश यादव, महावीर सिदार, शिवेश राठौर के साथ सेजस स्कूल परिवार का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2026-10-02 at 6.19.59 PM
    सायबर जागृति अभियान का भव्य समापन कार्यक्रम सायबर…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने किया शिक्षकों का सम्मान बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने के साथ संस्कारवान बनाएं
    अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने किया शिक्षकों…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in