• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मातृ शोक म वृक्षारोपण एक सकारात्मक सामाजिक संदेश अधिवक्ता चितरंजय पटेल

पत्रकार संघ ने दशगात्र पर भेंट किया गुलाब पौधाराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा मातृ शोक पर वृक्षारोपण का आग्रह एक सकारात्मक संदेश है, यह बात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहते हुए बताया कि आज मेरी मां स्मृतिशेष प्रेम कुंवर पटेल के दशगात्र समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुलाब का पौधा भेंट कर वृक्षारोपण का आग्रह किया

जिसे हमारे परिजनों ने सहर्ष स्वीकार कर रोपण किया जो समाज के लिए प्रेरणास्पद संदेश है क्योंकि समाज में अक्सर लोग जन्म दिवस, सालगिरह आदि खुशी के पलों पर वृक्षारोपण करते रहे हैं पर आज संगठन के आग्रह पर शोकाकुल परिवार द्वारा वृक्षारोपण निश्चित रुप से एक सकारात्मक कदम के साथ संदेश है ताकि लोग अपने ब्रम्हलीन परिजनों की स्मृति में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करें जिससे बढ़ते वायु मंडलीय प्रदूषण से मानवता की रक्षा हो सके ।

आज दशगात्र समारोह के इन पलों में उपस्थित परिजनों के अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष कांता यादव, मीडिया प्रभारी योम लहरे, जिला सचिव उदय मधुकर, रेवती नंदन पटेल, महेंद्र कर्ष, संतोष सारथी आदि के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के दुलीचंद साहू, सरोज महंत, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद साहू, फूल कुमारी मीडिया के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही जिन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सर्व समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

Related Posts:

  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • WhatsApp-Image-2023-11-26-at-18.29.42
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आऊ न्याय आयोग जिला पत्रकार संघ…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in