• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

नारी शक्तियों के सक्रिय एवं सकारात्मक पहल से समाज का सर्वांगीण विकास संभव…

अधिवक्ता चितरंजय


  • अघरिया समाज संगठन के विस्तारीकरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल अखिल भारतीय अघरिया समाज एवं छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के लोगों से सामूहिक एवं सौजन्य भेंट किया, यह जानकारी देते हुए पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अघरिया समाज के प्रथम महिला अध्यक्ष के बिलासपुर आगमन पर आज होटल लालाजी में नारी शक्तियों ने गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया।
    पश्चात उपस्थित सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं से सौजन्य मुलाकात करते हुए ऊषा पटेल कहा कि आपने पहली बार एक महिला पर विश्वास व्यक्त करते सामाजिक संगठन की बागडोर मुझे सौंपा है निश्चित रुप से आप सबके आशाओं के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने हेतु समन्वय के साथ बेहतर प्रयास जारी है तथा आज चितरंजय भाई साहब के अल्प सूचना पर आपके बीच उपस्थिति हूं तथा शीघ्र ही जांजगीर क्षेत्र के वार्षिक सभा में आप सबसे फिर मुलाकात होगी तथा जहां हम सब मिलकर समाज विकास के लिए समुचित कदम उठाएंगे। हम सकारात्मक सोच के साथ हर अघरिया को संगठन से जोड़ना चाहते है पर संगठन के खिलाफ गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल के अगुवाई में नारी शक्तियों के सक्रिय व सकारात्मक पहल से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है जो स्वागतेय है।
    इन पलों में अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ अघरिया विकास समिति के पदाधिकारियों में वंशीधर पटेल, सादेलाल पटेल,रघुराज सिंह,आर्यभट्ट,दिलीप कौशिक, खम्भन कौशिक आदि पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक बंधुओं के साथ नारीशक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने दिव्या सत्येंद्र कौशिक की लाडली आन्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-04-13 at 9.24.24 AM
    अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में आयोजित …
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 1.38.08 PM
    जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित
  • WhatsApp Image 2026-05-29 at 1.27.25 PM (1)
    अघरिया समाज के बल सभा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-05-21 at 6.14.41 AM (1)
    अघरिया समाज केंद्रीय समिति की बैठक में अघरिया बंधु…
  • WhatsApp Image 2026-05-27 at 7.39.39 PM
    अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in