
- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
- नाम आरोपी राजू पाटले पिता चुन्नू लाल पाटले उम्र 30 वर्ष ग्राम हर्राभाटा थाना चांपा जिला जांजगीर -चाम्पा
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 07.05.26 को देर शाम थाना चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही कर आरोपी राजू पाटले को सिवनी रोड में घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 9000/₹ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही- में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी थाना चाम्पा, उनि सत्यम चौहान, सउनि बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आर0 गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, म0आर0 निरमा टोपो, संगीता लहरे











