• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि…

सामाजिक न्याय, समरसता और शिक्षा के प्रणेता ज्योतिबा फुले…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारतीय इतिहास में सामाजिक न्याय, समरसता और शिक्षा के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले ने आजीवन जातिगत भेद भाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने शिक्षा को एकमात्र माध्यम बताते हुए नारी शिक्षा पर बल दिया तथा अपने धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में सर्वप्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना करते हुए
बालिका शिक्षा का शुभारंभ किया, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने
महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती (11 अप्रैल 1827) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले महाराष्ट्र प्रांत के महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने नारी शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और दलित व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया।
ज्योतिबा माली समाज से होने से उनका परिवार सब्जियों की खेती करता था। उन्होंने 24 सितंबर 1873 को दलितों और शूद्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘सत्य शोधक समाज’ का गठन किया। साथ ही हमेशा जाति व्यवस्था, छुआछूत और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष करते रहे तो वहीं उन्होंने विधवाओं की दयनीय स्थिति देखकर उनके पुनर्विवाह का समर्थन किया। उनके संघर्ष और सेवा कार्यों को देखते हुए 1888 में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई। महात्मा ज्योतिबा फुले का मानना था कि सामाजिक बुराइयों से लड़ने का एकमात्र साधन शिक्षा है।
आज सामाजिक न्याय और समरसता की बात हर मंच पर गूंजती है पर वर्षों पूर्व इस आवाज को बुलंद करने वाले ज्योतिबा फुले को चंद लोग ही जानते है जबकि बाबा साहब अंबेडकर ने स्वयं ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात कर संविधान में सामाजिक न्याय की बात को समाहित किया था आज NHRSJC ने ज्योतिबा के जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

Related Posts:

  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in