• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48 वीं जन्म जयंती : बहेराडीह के किसान स्कूल में 26 जून को होगा ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव भी पहुंचेंगी किसान स्कूल, समूह की महिलाओं से करेंगी मुलाकात

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'जैविक खेती अभियान', पौधरोपण, कॅरियर मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम 6 जुलाई को, वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के तत्वावधान में बनाहिल के ऋषभ महाविद्यालय में होगा आयोजन

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्म जयंती 26 जून को है. इस अवसर उनकी यादों को संजोने बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित होगा. 26 जून को पद्मश्री फूलबासन बाई यादव भी किसान स्कूल पहुंचेगी और समूह की महिलाओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगी. फिर छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में शामिल होंगी.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 26 जून को छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन के लिए तैयारी चल रही है. इस आयोजन में स्थानीय कवियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किया जाएगा. यहां अकलतरा के कवि रमेश सोनी, जांजगीर के कवि अरुण तिवारी, कवि रघुनाथ राठौर, कवि सुरेश पैगवार, कवि अनुभव तिवारी ( खोखरा ), मौहाडीह ( झरना ) के कवि कौशल दास महन्त, बहेराडीह के कवि जोतराम यादव और सिवनी के कवि रामाधार देवांगन के द्वारा छत्तीसगढ़ी कविता की प्रस्तुति दी जाएगी.
किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने यह भी बताया कि पद्मश्री फूलबासन बाई यादव भी 26 जून को किसान स्कूल पहुंचेंगी और समूह की महिलाओं से मिलकर चर्चा करेंगी और छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी.

आपको बता दें, बहेराडीह में देश का पहला किसान स्कूल है और 23 दिसबंर राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों के द्वारा किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया है. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ने 9 बरस पत्रकारिता की और जिला संवादताता से संपादक तक का सफर तय किया. उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया में पत्रकारिता करते हुए कृषि और किसानों से सम्बन्धी खबरों पर ज्यादा फोकस किया. अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे किसानों से हमेशा जुड़े रहे और किसानों के बेहतर कार्यों, उनकी समस्याओं को लगातार खबरों के माध्यम उठाते रहे. 5 मई 2021 को कोरोना ने उन्हें हमेशा छीन लिया, जिसके बाद उनकी यादों को चिरस्थायी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है.

Related Posts:

  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.04.25 AM
    Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 7.28.27 PM (1)
    पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in