• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कथावाचिका सुश्री शुभी मिश्रा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 178वीं महाआरती में हुईं शामिल.

महाआरती सनातन सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल –

अधिवक्ता चितरंजय

सक्ति। स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 178वीं महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चांपा की सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री शुभी मिश्रा शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर परिवार के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भव्य महाआरती का हिस्सा बनना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है, जिसके लिए वे हनुमान लला के चरणों में साधुवाद व्यक्त करती हैं।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह महाआरती न केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में सनातन सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत सशक्त पहल बनकर उभर रही है।


महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का अत्यंत मनमोहक व दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-आरती संपन्न कराई। जिसमें सुबह का श्रृंगार सावित्री रवि देवांगन तथा शाम का श्रृंगार डिम्पल आठवाणी के सौजन्य से कराया गया।


•सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, मोतीलाल देवांगन एवं विनोद कुमार मिश्रा द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत गीतेश पांडे, मोतीलाल देवांगन और आदित्य अग्रवाल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था यातायात थाना सक्ति एवं अमित तंबोली के द्वारा की गई थी।कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें संध्या ओम वैष्णव, लीलावती वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, अंजू देवांगन, पत्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल, निम्मी, वान्या वैष्णव सहित मंदिर परिवार की बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों व मातृशक्ति ने सहभागिता दर्ज की।


उल्लेखनीय है कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं को हनुमान लला के दर्शन लाभ कराने के लिए “हमारे हनुमान” यूट्यूब चैनल के माध्यम से महाआरती का जीवंत (लाइव) प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि इस ऐतिहासिक पल की खूबसूरत फोटोग्राफी अमित तंबोली द्वारा की गई। आयोजन के अंत में आज का विशेष उपहार प्रतीक जिंदल को प्रदान किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-10-07 at 5.53.23 PM (1)
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 177वीं महाआरती में पंडित…
  • xx
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १६ वें मंगलवार की…
  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • WhatsApp-Image-2023-08-22-at-10.31.41-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 14 वें मंगलवार की…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in