• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

  • मामले में 03 ट्रेलर सहित, 115 टन कोयला जब्त
  • तीनो आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया विवरण थाना चांपा क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा के लिए भेजे जा रहे कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक ड्राइवरों को चांपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चांपा पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर गणेश कोल डिपो अमझर से बदला गया करीब 115.04 मीट्रिक टन कोयला और 3 ट्रेलर जब्त किए हैं। कैसे हुआ खुलासा

पीआईएल चांपा के वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने 28 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भास्करपारा कोल माइन्स सूरजपुर से कुवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से 3 वाहनों में कोयला भेजा गया था:।

आरोपी ड्राइवर अजमत अंसारी, रामचन्द्र और शेख सरफरोज 25 मई को भास्करपारा से रवाना हुए और 27 मई की दोपहर बाद पीआईएल चांपा पहुंचे। जब कोयला आरएमएच डिपार्टमेंट में खाली कराया गया तो उसकी गुणवत्ता घटिया मिली और उसमें मिलावट का पता चला।

पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में उन्होंने वाहनों से अच्छा कोयला उतारकर उसकी जगह खराब स्तर का कोयला मिलाकर प्लांट में पहुंचाया। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 269/26 धारा 316(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपियों से पूछताछ और मेमोरंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गणेश कोल डिपो अमझर से बदला गया कोयला बरामद किया। मौके से 3 ट्रेलर और लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेख सरफरोज पिता शेख तबारक हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड,
  2. अजमत अंसारी पिता इलियास अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड
  3. रामचन्द्र पिता अमरशाह उम्र 30 वर्ष निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय और थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 8676971a-6b34-4e48-9475-b83db8a73fa4
    ट्रेलर वाहन चालक ल करिस गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के…
  • WhatsApp Image 2025-10-07 at 16.44.26_ea1030f2
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन_सक्ती ने दिया ज्ञापन…
  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 15.17.25_6d281870
    ड्राइवर दिवस पर ड्राइवर महासंगठन करेगा बृहद आयोजन..
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 3.49.32 PM
    ड्राइवर महासंगठन ने कलेक्टर दिया ज्ञापन…
  • WhatsApp Image 2026-06-15 at 8.00.18 PM
    लंबे समय से फरार चल रहे कांटा मशीन में काटा करने…
  • 19e6e855-4353-483e-9bf9-8f8bc7c8c356
    ड्राइवर महासंघ के पदयात्रा रायपुर म होइस रवाना

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in