• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन_सक्ती ने दिया ज्ञापन…

ड्राइवरों के हित में ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन समय की मांग …

ड्राइवरों की सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने के लिए ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन समयानुकूल है, यह बात कहते हुए ड्राइवर महासंगठन के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज ड्राइवर हर दिन अपने परिवार से दूर वाहन को उसके मंजिल तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है पर इस दरमियान ड्राइवरों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही उन्हें सरकार का विधिवत संरक्षण प्राप्त है जबकि वर्तमान गतिशील दुनिया में समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में ड्राइवर से जुड़ा है इसलिए ड्राइवरों के कल्याण पर चिंतन कर उन्हें समुचित संरक्षण प्रदान करने ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन वक्त की मांग है।
आज छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के शक्ति जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन ने बताया कि हम लोगों ने से विगत २१ अक्टूबर २४, १९ मार्च २५, ६ जून २५ को अपने हितों एवं सुरक्षा की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया है पर सरकार की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिला है इसलिए ड्राइवर महासंगठन आगामी २५ अक्टूबर को आंदोलन करने बाध्य है तथा इसी संदर्भ में आज अपने संरक्षक के साथ जिला प्रशासन को आवेदन देकर समुचित कार्यवाही हेतु आग्रह किया है। उन्होंने आगे बताया कि कल उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नगर आगमन पर उन्हें ड्राइवर महा संगठन की ओर से ड्राइवर हित में समुचित पहल का आग्रह किया जाएगा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 3.49.32 PM
    ड्राइवर महासंगठन ने कलेक्टर दिया ज्ञापन…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • 227c351f-e4d0-449b-be28-003cc8942790
    चित्रोत्पला गंगा महानदी के संगम म अस्थि विसर्जन…
  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 15.17.25_6d281870
    ड्राइवर दिवस पर ड्राइवर महासंगठन करेगा बृहद आयोजन..
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in