• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

लंबे समय से फरार चल रहे कांटा मशीन में काटा करने वाला बाबू गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

  • बलौदा क्षेत्र के महावीर कोलवासरी में 19.75 टन कोयला का गबन करने के मामले में फरार चल रहा था
  • आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल (30 वर्ष), निवासी बस्ती पारा, ग्राम खोहा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा विवरण बलौदा क्षेत्र के महावीर कोलवासरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर आए दो ट्रकों की तौल के दौरान अनियमितता की आशंका हुई थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को वाहनों में कोयले की मात्रा कम प्रतीत होने पर संदेह हुआ।
    जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी एवं कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने संबंधित ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी। इसके बाद वाहनों को अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया गया। अनलोडिंग के दौरान सुपरवाइजर को कोयले की मात्रा कम दिखाई देने पर दोनों ट्रकों का पुनः वजन कराया गया। दोबारा तौल में एक वाहन में 7.05 टन तथा दूसरे में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस प्रकार कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई गई। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना बलौदा पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 15 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खोहा में दबिश देकर आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे तथा थाना बलौदा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-29 at 7.46.55 PM
    कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले 3 ट्रक…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e421b207-e15e-4831-81ed-8eda8b3c6def
    कोयला भारित टेलर गाड़ी चलोइया ल मिलीस भगत के अफरा…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in