• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, रोपित किए गए ब्रम्हकमल, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा में शामिल में हुए कई जिले के किसान

किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, रोपित किए गए ब्रम्हकमल, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा में शामिल में हुए कई जिले के किसान

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, रोपित किए गए ब्रम्हकमल, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा में शामिल में हुए कई जिले के किसान

जांजगीर-चाम्पा. देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में 5 मई को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा विश्व के कल्याण के लिए प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. तत्पश्चात बाड़ी में बिलासपुर जिले के युवा कृषक अविनाश मांझी के सौजन्य से ब्रम्हकमल रोपित किया गया और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुरेश देवांगन, जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष एवं सक्ती युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू, प्रोफेसर डॉ सीमा देवांगन, क़ृषि अधिकारी डीएल साहू, उप सरपंच चन्दा सरवन कश्यप, हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के अध्यक्ष श्यामलाल राठौर, डायरेक्टर रामाधार देवांगन, दीनदयाल यादव, पिलेश्वर देवांगन, क्लेश देवांगन, धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर आपरेटर श्रवण कश्यप, कृषक मित्र राजेश यादव, पीरूलाल बरेठ, जागेश्वर कौशिक, सक्रिय महिला ललिता यादव, प्रकाश साहू, अविनाश मांझी ने पुष्पांजलि अर्पित किया. सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुरेश देवांगन ने कहा कि कुंजबिहारी साहू जिले में पत्रकार थे और किसानों की समस्या और सुझाव को शासन-प्रशासन तक मिडिया के माध्यम निस्वार्थ भाव से पहुंचाने तथा सकारात्मक ब्यक्तित्व के धनी थे, तभी तो आज देश का किसान स्कूल, जो कि कुंजबिहारी साहू के नाम से देश के किसानों ने नामकरण किया है. जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेसी युवा नेता बालेश्वर साहू ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी स्मृति में देशहित, समाजहित की दिशा में अनवरत कई कार्यक्रम चल रही है. पुष्पांजलि कार्यक्रम को प्रोफेसर डॉ. सीमा देवांगन, राजकुमार साहू, प्रगतिशील किसान श्यामलाल राठौर, रामाधार देवांगन, श्रवण कश्यप आदि ने सम्बोधित किया.
इस मौके पर स्थानीय जिले के प्रगतिशील किसानों के अलावा बिलासपुर, कोरबा और सक्ति जिले के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए.

युवा किसान ने भेंट की बैलगाड़ी
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में पुष्पांजलि सभा, यज्ञ और पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोसमंदा के युवा कृषक विकास कुमार साहू ने किसान स्कूल के संग्रहालय अर्थात धरोहर में बैलगाड़ी भेंट किया. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि पुष्पांजलि सभा कार्यक्रम में आयोजित गायत्री यज्ञ में आचार्य रामाधार देवांगन द्वारा बैलगाड़ी का मन्त्रोंचार और पूजा अर्चना किया गया.

Related Posts:

  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बीज और माटी पूजन के साथ किसानों को किया गया बीजों का वितरण, प्रदेश के तीन जिलों के प्रगतिशील किसान हुए शामिल
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in