• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचकर किसानों से की मुलाक़ात, समन्वित क़ृषि प्रणाली को लेकर हुई चर्चा, किसान स्कूल में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की

पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचकर किसानों से की मुलाक़ात, समन्वित क़ृषि प्रणाली को लेकर हुई चर्चा, किसान स्कूल में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

पहला किसान स्कूल बहेराडीह की कुछ झलक देखिए कैमरा मेन राम कुमार मनहर 

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि क्षेत्र में जिले का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले देश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जहां प्रगतिशील किसान और स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव तथा उनके परिवार से मुलाक़ात कर समन्वित क़ृषि प्रणाली को लेकर चर्चा हुई.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 23 दिसंबर 2021 को प्रदेश के किसानों, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसान स्कूल की स्थापना की गई, यहां पर इस समय 19 विषयों पर किसानों को जानकारी दी जा रही है, जिसमें क़ृषि अवशेष से मशरूम, जैविक खाद निर्माण, छत्तीसगढ़ के 36 भाजियों का संरक्षण और संवर्धन तथा उनके रेशे से कपड़ा, राखी, बेग बनाने, डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, बतख पालन, जैविक क़ृषि, समन्वित क़ृषि, बायोगैस सयंत्र, कोसा कीटपालन, लाख की खेती समेत 19 प्रमुख विषयों पर निशुल्क जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाता है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने केले के तने के रेशे निर्मित कपड़ा, जैकेट, बेग और बिहान स्व सहायता समूह की विभिन्न प्रकार की अचार, बड़ी, पापड़, बिजोड़ी, सर्फ़, साबुन, फिनाइल, छत पर बागवानी, छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की इकाई और देशी बीजों के संरक्षण केंद्र तथा धरोहर, मशरूम उत्पादन इकाई को देखकर खूब प्रभावित हुए.

सैंपल फोरम भरने का

बहेराडीह के क़ृषि तकनीक को परखने अमेरिका से 18 को आएंगे किसान
किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे. बसवराज ने पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को बताया कि बहेराडीह की क़ृषि तकनीक और किसान स्कूल को परखने 18 मार्च को दोपहर 1 बजे अमेरिका के किसान बहेराडीह स्थित किसान स्कूल आएंगे, जहां पर वे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले के प्रगतिशील किसानों से क़ृषि प्रणाली को लेकर अपनी जानकारी साझा करेंगे. इस मौके पर बिहान के नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह की सचिव पुष्पा यादव, समेत अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग
    जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बीज और माटी पूजन के साथ किसानों को किया गया बीजों का वितरण, प्रदेश के तीन जिलों के प्रगतिशील किसान हुए शामिल
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in