• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने एसपी विजय पाण्डेय पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह. यहां पर उन्होंने किसानों से मुलाक़ात की. इस मौके पर एसपी विजय पांडेय के हाथों महिलाओं को भोजली के लिए गेहूं बीज का वितरण किया गया।
यहां एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसान स्कूल का नाम सुना, जहां पर छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों के अलावा मधुमक्खी पालन, डेयरी, जैविक खाद तैयार करने की इकाई देखा. उन्होंने इस समय वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बन रही साग भाजी व फल-फूल के रेशे से रंग बिरंगी राखिया, कपड़ा, बैग तथा विलुप्त चीजों को बड़े पैमाने पर संरक्षण देख खूब प्रभावित हुए, वहीं करीब 6 फीट ऊचाई की धनिया पहली बार देखा. किसान स्कूल की छत पर विकसित बागवानी, 9 प्रकार की मिर्च की खेती देखकर किसान स्कूल टीम के नवाचार की सराहना करते हुए बहुत खुशी जताई. किसानों के आग्रह पर उन्होंने मिर्ची चटनी के साथ न सिर्फ अंगाकर रोटी का स्वाद लिया, बल्कि खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाया. किसान स्कूल पहुंचते की महिलाओं ने उनका स्वागत तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया गया. इस बीच उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, प्रगतिशील किसान चुड़ामणि राठौर, जिला उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, बैंक सखी दीप्ती झरना कश्यप, पशु सखी पुष्पा यादव, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनकी टीम ने एसपी विजय पाण्डेय को अंज्वॉइन का पौधा भेंट किया.

बहेराडीह में होता है भव्य भोजली महोत्सव
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम द्वारा भव्य भोजली महोत्सव मनाया जाता है. यहां भोजली प्रतियोगिता आयोजित होती है और प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस तरह बहेराडीह समेत क्षेत्र में भोजली महोत्सव को लेकर अभी से ही माहौल बनने लगा है और उत्साह भी दिख रहा है.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2025-09-05 at 14.48.10_f2b5621e
    Jaivik Kheti Abhiyan : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • WhatsApp Image 2025-08-11 at 16.03.51_0963d0ca
    अन्न, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है भोजली : रावटे
  • पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचकर किसानों से की मुलाक़ात, समन्वित क़ृषि प्रणाली को लेकर हुई चर्चा, किसान स्कूल में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की
    पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बीज और माटी पूजन के साथ किसानों को किया गया बीजों का वितरण, प्रदेश के तीन जिलों के प्रगतिशील किसान हुए शामिल
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in