• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Jaivik Kheti Abhiyan : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाया जा रहा ‘जैविक खेती अभियान’, चोरिया गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के चोरिया गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाए जा रहे ‘जैविक खेती अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत और देश के पहले किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान ने जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आज की जरूरत है जैविक खेती, क्योंकि फसलों में रासायनिक खाद के उपयोग से खेती भूमि के साथ रासायनिक फसलों से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है. यहां छात्र-छात्राओं ने जैविक खेती और मिट्टी के बारे में सवाल भी पूछा. इस पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत ने हर पहलू की जानकारी दी, वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुंजनिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने मिट्टी के बारे में और जैविक खेती से खेतों के साथ किसानों को होने वाले लाभ से विस्तार से बताया.

आपको बता दें, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा ‘जैविक खेती अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके तहत स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की जानकारी दी जाती है, वहीं गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम से अवगत कराया जाता है. इस अभियान के तहत मिट्टी की गुणात्मक स्थिति के बारे में भी बताया जाता है, वहीं खेतों में पराली न जलाने का भी आव्हान किया जाता है.

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता लक्ष्मीनारायण सोनी और आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य फ़िरत सिंह कंवर ने किया. इस मौके पर सरपंच बटदेव उरांव, भास्कर यादव व्याख्याता, ज्योति बिंझवार, जय नारायण राज, हेमंत खटकर, दिग्विजय पटेल, बसंत गढ़ेवाल, नीलमणि देवांगन, ताकेश्वर वैष्णव, नोहर रत्नाकर, ब्रम्हेश्वर लाठिया, टीमन लाल चन्द्रा, तुलसी देवांगन, सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित उनके पालक उपस्थित थे.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in