• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अन्न, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है भोजली : रावटे

बहेराडीह में आयोजित भोजली महोत्सव में कोरबा जिले की महिला सरपंच कविता मरावी को मिला प्रथम पुरुष्कार

बहेराडीह। फोटो,
भोजली एक लोक एवं क़ृषि आधारित पर्व है, जिसमें हरियाली अंकुरित अनाज को उगाकर उसकी पूजा की जाती है और जल में विसर्जन किया जाता है. भोजली को अन्न, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
उक्त विचार बहेराडीह में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित भोजली महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे ने व्यक्त किया. क़ृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ के डी महंत ने कहा कि भोजली पर्व मुख्य रूप से अन्न, हरियाली और खुशहाली की कामना के लिए मनाई जाती है. इसके पीछे कई मान्यताएं जैसे अच्छी फ़सल की प्रार्थना, वर्षा और उपजाऊ धरती का आभार, सामूहिक एकता और सामाजिक मेल जोल, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संजोना, आदि शामिल है. महोत्सव में शामिल समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने भोजली को प्रकृति और क़ृषि के प्रति आभार तथा आने वाली फ़सल की समृद्धि की प्रार्थना कर सामाजिक एकता का उत्सव बताया. प्रगतिशील किसान व सिवनी के जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर ने भोजली पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भो अर्थात धरती और जली का तात्पर्य जल से है, जिसे भोजली को धरती और जल का मिलन का प्रतीक माना जाता है, जिसे महिलाएं श्रवण मास के शुक्ल पक्ष में एक पात्र में मिट्टी, राख और बालू डालकर उसमें गेहूं या जौ के बीज बोती हैं. इन अंकुरित पौधों को भोजली कहा जाता है, जिन्हें नौ दिनों तक पानी देकर उनकी सेवा किया जाता है और भाद्र कृष्ण पक्ष की अंतिम में तालाब में विसर्जन किया जाता है. बलौदा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने कहा कि महिलाएं भोजली गीत फ़सल की अच्छी पैदावार और गांव घर में खुशियाली की कामना के लिए गाया जाता है. समाजसेवी अजय अग्रवाल ने कहा, भोजली का पर्व अन्न को धारण करने वाली पूजा है. जिला पंचायत बिहान के डीएमएम उपेंद्र कुमार दुबे ने भोजली को धरती माता की उर्वरता, वर्षा और नई फ़सल की कामना का प्रतीक बताया, वहीं किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने भोजली को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाले क़ृषि चक्र की तैयारी का संकेत बताया तो ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर के फेकेल्टी उत्तम कुमार राठौर व किशन निर्मलकर ने भोजली को सामूहिकता, भाईचारे और महिला भागीदारी को बढ़ावा देने वाला पर्व बताया. सरपंच चन्दा सरवन कश्यप ने महिलाओ को भोजली पर्व को प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाये जाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. भोजली का विषर्जन गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ किया किया. इस दौरान महिलाओं ने भोजली को सिर पर रखकर नृत्य किया और भोजली गीत गाया.

बॉक्स,,,
भोजली महोत्सव में यें रहीं विजेता
भोजली महोत्सव में प्रथम पुरुष्कार जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर के सौजन्य से कोरबा जिला अंतर्गत सुखरीखुर्द की महिला सरपंच कविता मरावी को 1500 रूपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.दूसरा पुरुष्कार बलौदा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव द्वारा 1000 रूपये और प्रमाण पत्र परमेश्वरी यादव को दी गईं. तीसरा पुरुष्कार जनपद सदस्य नमिश कश्यप द्वारा गंगा यादव को 800 रूपये व प्रमाण पत्र दी गईं. चौथा पुरुष्कार सरपंच चंदा सरवन कश्यप द्वारा अनुसुइय्या यादव को 700 रूपये व प्रमाण पत्र दी गईं. पांचवा पुरुष्कार डॉ. रामदयाल यादव के द्वारा टिकैतीन कश्यप को 500 रूपये और प्रमाण पत्र दी गईं. इसी तरह कमलेश्वरी कश्यप, खुशबु यादव को क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख खेमादास महंत ने पांच, पांच सौ रूपये, केंद्रीय रेशम बोर्ड के सलाहकार रामाधार देवांगन ने 100 रूपये, पंच ललित कंवर ने 51 रूपये सरपंच चंदा सरवन कश्यप ने 10 महिलाओ को पर्स और अन्य 21 महिलाओ तथा युवतियाँ को सांत्वना पुरुष्कार से सम्मानित किया गया. महोत्सव को सफल बनाने में बिहान की क्रेडर्स रेवती यादव, ललिता यादव, सुमित्रा यादव, साधना यादव, पुष्पा यादव, दीप्ती झरना कश्यप, शकुन यादव और स्थानीय जनप्रतिनिधि का सराहनीय योगदान रहा.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ़ के 9 पत्रकार संग 9 प्रगतिशील किसान आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 12.28.19_320c0c3a
    Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in