• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाता है संगीत : कमल खूंटे पत्रकार

बिर्रा/बेलादुला । शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा द्वारा आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में आयोजित त्रिदिवसीय सुगम संगीत कार्यशाला के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पं०जितेंद्र कृष्ण तिवारी (पत्रकार) रहे। अतिविशिष्ट अतिथि रामकिशोर देवांगन (शैक्षिक समन्वयक बिर्रा)

रहे। विशिष्ट अतिथि पं०देव प्रसाद तिवारी (महामंत्री, छ.ग. किसान संघ), कमल खूंटे (पत्रकार) एवं दुष्यंत कुमार साहू (जिला कार्यकारिणी, सदस्य, संस्कार भारती) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा की पूजार्चना से प्रारम्भ किया गया। वैदिक साम गायन मंत्रोच्चार एवं कार्यक्रम संचालन पं०प्रवीण कृष्ण तिवारी जी महाराज के द्वारा किया गया। पं०तिवारी ने कहा संगीत चौसठ कलाओं का सरताज़ है। संगीत समाज मे उत्कृष्ट सम्मान तो दिलाता ही है, साथ ही रोजगार मुलक भी है।

श्री देवांगन ने कहा संगीत कला में निपुण व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र में चल जाये। उसे यथोचित सम्मान की प्राप्ति होती है। कमल खूंटे ने कहा आज संगीत मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है,अपितु अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वागतयोग्य है। उद्बोधन पश्यात श्री के आर कश्यप द्वारा दो दिन सिखाए गए गीतों का पुनरभ्यास कराया गया। स्वल्पाहार उपरांत सभी विद्यार्थीयों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई। वह बहुत सराहनीय रहा।

श्री के आर कश्यप के द्वारा सरस्वती वंदना राग भैरवी, एन आर भारद्वाज द्वारा भजन, जयंत कश्यप के द्वारा गुरु वंदना, मुकेश कश्यप द्वारा राग भैरवी भजन, मास्टर पीयूष कश्यप की गणेश वंदना से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। दुर्गेश कहार द्वारा ठुमरी (राग देश), पवन चंद्रा द्वारा राग सोहनी एवं पं.प्रवीण तिवारी ग़ज़ल प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शारदा सङ्गीत विद्यालय बिर्रा, शारदा संगीत विद्यालय चिचोली, गुरुघासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद, महावीर संगीत विद्यालय बम्हीनीडीह एवं शबरी सङ्गीत विद्यालय शिवरीनारायण के विद्याथियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुल 42 प्रतिभागी, 9 गुरुजन एवं 15 अभिभावक शामिल हुए।

Related Posts:

  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in