• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गैस सिलेंडरों के संकट के बीच केरोसिन बना सहारा, पेंट्रोल पंपों पर बेचा जाएगा मिट्टी तेल, सप्लाई हुई शुरू

गैस सिलेंडरों को लेकर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार केरोसिन को वापस ले आई है। केरोसिन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाकर 60 दिन की मोहलत दे दी है। अब केरोसिन को पेंट्रोल पंपों पर बेचा जाएगा। देश के 21 राज्यों में पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत केरोसिन की एड-हॉक सप्लाई शुरू कर दी गई है और जल्दी ही केरोसिन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में केरोसिन की सप्लाई पहुंचेगी

सरकार का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ने से गैस की सप्लाई और ज्यादा बाधित हो सकती है, इसलिए संकट से निपटने के लिए केरोसिन से प्रतिबंध हटाकर इसे बेचने का फैसला किया है। देशभर के ग्रामीण इलाकों में घरों तक केरोसिन ( मिट्टी का  तेल) की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पेट्रोलियम सिक्योरिअी और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील दी गई है। साथ ही लोगों को PNG कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

केरोसिन सप्लाई का गजट नोटिफिकेशन जारी

केंद्र सरकार के बीते दिन गजट नोटिफिकेशन जारी करके केरोसिन की बिक्री के आदेश दिए। इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS/सरकारी राशन की दुकान) पर केरोसिन ऑयल की सप्लाई के आदेश दिए। केरोसिन राशन की दुकानें और पेट्रोल पंपों पर 60 दिन तक बेचा जाएगा, ताकि भविष्य में ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।

इन 21 राज्यों में केरोसिन ऑयल सप्लाई होगा

बता दें कि जिन 21 राज्यों को केरोसीन ऑयल बेचने की अनुमति मिली है, उनमें 13 राज्य भी शामिल हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, सिक्किम और नागालैंड। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादरा एंड नगर हवेली, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे नाम शामिल हैं।

केरोसिन की सप्लाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि केरोसिन सिर्फ खाना पकाने और रोशनी के लिए मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पेट्रोल पंपों को ही केरोसिन स्टोर करने और डिस्ट्रीब्यूट करने की अनुमति मिलेगी। एक पेट्रोल पंप 5000 लीटर केरोसिन ऑयल स्टोर कर सकेंगे। हर जिले में 2 पेट्रोल पंपों पर ही केरोसिन बिकेगा। केरोसिन का स्टॉक, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाले डीलरों और वाहनों को पेट्रोलियम रूल 2002 के कुछ लाइसेंसिंग प्रावधानों से छूट दी गई है। पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश और ऑपरेशनल प्रोटोकॉल को सभी को पालन करना होगा। लापरवाही बरते जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Posts:

  • कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल पंपों में स्टॉक हुआ नील, आपूर्ति ठप्प
    कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल…
  • WhatsApp-Image-2026-03-17-at-08.17.44
    LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के 10 बड़े कदमों से…
  • IMG_LPG_BOTTLING_PLANT_I_2_1_4QASS318
    LPG की झंझट खत्म , मोदी सरकार का नया गैस नियम लागू,…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-01-02-at-19.01.44
    मुख्यमंत्री के निर्देश मा कलेक्टर आऊ एसपी पेट्रोल…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in