• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात

Gas Shortage:  देशभर में रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर चल रही चिंता के बीच अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से उठाए गए कई बड़े कदमों के कारण गैस सिलेंडरों की सप्लाई बेहतर हो रही है और लोगों को राहत मिलने लगी है। जानकारी के मुताबिक भारत अपनी करीब 60 प्रतिशत एलपीजी जरूरत कतर, बहरीन, इराक और यूएई जैसे देशों से आयात करता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कई स्तर पर कदम उठाए। रिफाइनरियां पूरी क्षमता से एलपीजी उत्पादन कर रही हैं और तेल कंपनियां देशभर में प्रतिदिन लगभग 60 लाख सिलेंडर की डिलीवरी कर रही हैं। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के तेल टैंकर सुरक्षित गुजर रहे हैं, जिससे आयात भी सामान्य बना हुआ है।

रकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ‘पैनिक बुकिंग’ न करें, क्योंकि इससे एजेंसियों पर अचानक दबाव बढ़ जाता है और वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है। कई जगहों पर लोगों ने भविष्य की आशंका में एक साथ कई सिलेंडर बुक करने की कोशिश की, जिसके कारण गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि समय पर बुकिंग कराने पर हर उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिससे रेस्टोरेंट, मॉल और उद्योगों को भी राहत मिलने लगी है।

इस बीच कई राज्यों में जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश में 12 मार्च से अब तक 4,816 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में एक निजी परिसर से करीब 2.22 लाख रुपये कीमत के 84 अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। राज्य सरकार ने बताया कि अब तक 23 मामले दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 1,208 सिलेंडर सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है। सरकार का कहना है कि जमाखोरी और अवैध व्यापार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आम लोगों को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर मिल सके और बाजार में कृत्रिम कमी पैदा न हो।

Related Posts:

  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • WhatsApp-Image-2026-05-14-at-19.10.14-860x484
    रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार: कई पंप…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in