• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा कलेक्टर का बड़ा आदेश, अब बोतल, जरीकेन या अन्य पात्रों में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, वाहनों में ही ईंधन देने के निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई..

  • जांजगीर-चांपा कलेक्टर का बड़ा आदेश, अब बोतल, जरीकेन या अन्य पात्रों में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, वाहनों में ही ईंधन देने के निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई..
  • जांजगीर-चांपा में पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर बड़ा आदेश
  • अब बोतल और जरीकेन में नहीं मिलेगा ईंधन, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर कलेक्टर ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप से बोतल, जरीकेन या अन्य पात्रों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जांजगीर-चांपा कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि पेट्रोल और डीजल का विक्रय केवल संबंधित वाहनों में ही किया जाए। आदेश में साफ कहा गया है कि जरीकेन, बोतल या अन्य किसी पात्र में ईंधन नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में सक्षम अधिकारी के निर्देश पर ही पात्रों में ईंधन देने की अनुमति होगी।

कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल इस आदेश के बाद जिले भर के पेट्रोल पंपों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल पंपों में स्टॉक हुआ नील, आपूर्ति ठप्प
    कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp-Image-2026-05-15-at-1.47.03-PM
    रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल: दूसरे दिन…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in