• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल पंपों में स्टॉक हुआ नील, आपूर्ति ठप्प

कोरबा 19 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर सहित जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक नील हो गया है। लिहाजा जरूरतमंद लोग पेट्रोल पंपों का चक्कर काट रहे हैं और बैरंग वापस लौट रहे हैं। डीजल और पेट्रोल की किल्लत के चलते चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है।

इजरायल – अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पूरे देश में डीजल पेट्रोल और गैस की किल्लत होने और मूल्य वृद्धि का अंदेशा होने लगा था। लेकिन अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई थी। यह जरूर है कि तेल कंपनियां डीजल पेट्रोल की आपूर्ति को नियंत्रित कर रही थी और सभी पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता की जानकारी लेकर ईंधन उपलब्ध करा रहे थे। लेकिन रविवार को डीजल पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने के कारण कोरबा सहित पूरे जिले में अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो गए।

रविवार की सुबह जब लोग डीजल पेट्रोल के लिए पंप पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि डीजल पेट्रोल का स्टॉक नहीं होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ेगा। देखते ही देखते डीजल पेट्रोल के किल्लत की खबर आम हो गई। इसके साथ ही पेट्रोल पंप में बड़ी संख्या में लोग डीजल पेट्रोल के लिए पहुंचने लगे। लेकिन स्टॉक नील होने के कारण लोगों को मायूस होना पड़ा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईंधन की आपूर्ति करने वाली कंपनियां पिछले कुछ हर्ष से ही कम मात्रा में डीजल पेट्रोल की आपूर्ति करने लगी थी। परंतु अभी तक डीजल पेट्रोल का स्टॉक किसी भी पेट्रोल पंप में मिल नहीं हुआ था। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के दौरान भी कभी ऐसा नहीं हुआ कि लोगों को डीजल या पेट्रोल नहीं मिला हो। अब जबकि अमेरिका और ईरान के बीच निर्धारित समय तक के लिए सीरीज फायर हो चुका है और इजरायल और लेबनान ने भी टेबल टॉप शुरू कर दिया है, तब डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति कोरबा में लगभग ठप्प हो गई है। कोरबा जिले में ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का टर्मिनल है, परंतु जिले के भीतर ही डीजल पेट्रोल की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। संदेह जताया जा रहा है कि डीजल पेट्रोल की आपूर्ति को जानबूझकर शिथिल किया गया है ताकि बाद में मूल्य वृद्धि के साथ कंपनी ज्यादा लाभ अर्जित कर सके। बहरहाल आम नागरिकों में अपराध अफ्रीका माहौल है।

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp-Image-2026-05-15-at-1.47.03-PM
    रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल: दूसरे दिन…
  • WhatsApp-Image-2026-05-14-at-19.10.14-860x484
    रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार: कई पंप…
  • petrol_pump
     घबराने की जरूरत नहीं: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in