• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा तारम की अनुकरणीय पहल, चांपा क्षेत्र के घोघरानाला में एवं बिर्रा में सामुदायिक पुलिसिंग से जगाई कानूनी चेतना

  • स्कूली बच्चों- महिलाओं को दी BNS, BNSS, BSA और साइबर सुरक्षा की विशेष जानकारी
  • ई-एफआईआर से लेकर नशामुक्त समाज तक – लौह पुरुष को याद करते हुए ग्रामीणों को मिला कानून का कवच

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को स्मरण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश की।

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में थाना चांपा क्षेत्र के घोघरानाला तथा DSP अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में ग्राम बिर्रा में चल रहा वार्षिक मेले में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवीन कानून के संबंध में लोगों को दी विशेष जानकारी

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं महिलाओं को तीन नई न्याय संहिताओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता BNS, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम BSA के लागू होने से न्याय प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित हो गई है।

नागरिकों को दी FIR की जानकारी

ई-एफआईआर: अब थाने जाए बिना ऑनलाइन FIR दर्ज कराने की सुविधा

  1. जीरो एफआईआर: घटना किसी भी थाना क्षेत्र की हो, FIR कहीं भी दर्ज होगी
  2. डिजिटल बयान: गवाहों के बयान अब डिजिटल माध्यम से दर्ज होंगे, बार-बार कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा

साइबर अपराध पर फोकस

अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। लोगों को अनजान कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी साझा की गई।

नशामुक्त समाज का संकल्प

ग्रामीणों एवं महिलाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस ने नशामुक्त और सुरक्षित समाज निर्माण के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

बड़ी भागीदारी, भरपूर सराहना

कार्यक्रम में शिक्षकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक ने की इस जनहितैषी पहल को अनुकरणीय बताया।

CSP योगिताबाली खापर्डे ने कहा,

सरदार पटेल जी ने देश को एकता का सूत्र दिया। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक कानून से जुड़े और अपने अधिकारों के प्रति सजग हो। सामुदायिक पुलिसिंग से ही सुरक्षित और जागरूक समाज बनेगा।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • WhatsApp Image 2026-07-14 at 6.58.53 PM
    बुनकर महिलाओं के बीच पहुंचीं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in