• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले के विभिन्न मार्गो में धारा 144 के तहत रैली, शोभायात्रा, जुलूस और प्रदर्शन किया गया प्रतिबंधित

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

सक्ती 10 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती द्वारा धारा 144 के तहत जिले के चार मार्गां में किसी भी प्रकार के रैली, शोभायात्रा, जुलूस, अन्य प्रकार प्रदर्शन को आदेश तिथि से आगामी दो माह तक के लिए प्रभावशील किया गया है। जिला-सक्ती अंतर्गत रैली, जुलूस, लोगों द्वारा मुख्यमार्ग, बाजार से होकर निकाले जाने पर आये दिन आवागमन की असुविधा के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहती है। शहर के भीतर आवागमन एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से सक्ती नगर के अंदर रैली, जुलूस हेतु केशला (सकरेली) से नेशनल हाईवे में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक, कचहरी चौक सक्ती से भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय तक, कचहरी चौक सक्ती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक, कचहरी चौक सक्ती से स्टेशन रोड पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह तक के मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सक्ती के उपरांकित प्रतिवेदन से सहमत होकर प्रशांति एवं लोकहित में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत उपरोक्त वर्णित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, अन्य प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। संबंधित क्षेत्र के लिए किसी प्रकार के रैली, शोभायात्रा, जुलूस, अन्य प्रकार के प्रदर्शन, धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आदेश तिथि से आगामी 02 माह तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

 

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण
    राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in