• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला पत्रकार संघ का दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित…

पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा अधिनियम अपरिहार्य… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आज जिला पत्रकार संघ, शक्ति का दिवाली मिलन कार्यक्रम स्थानीय विश्राम गृह के सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें नवीन सदस्यों सहित पदाधिकारियों ने परिचय देते हुए परस्पर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।


जिला पत्रकार संघ के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के आतिथ्य एवं अध्यक्ष तपेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली मिलन पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि आज पत्रकार बंधु विपरीत परिस्थितियों में भी बिना शासकीय सहयोग के शासन की योजनाओं की धरातल पर उतारने मॉनिटरिंग आदि में सहयोग देते हैं जहां पत्रकारों को कई बार अप्रिय स्थिति का भी सामना करना पड़ता है, इन परिस्थितियों में प्रदेश सरकार के द्वारा उनके हित में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना अपरिहार्य है।

साथ ही नवीन जिला सक्ती में आवासहीन पत्रकारों को आवास सुविधा उपलब्ध होना चाहिए ।
जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए 24 नवंबर तक आई डी,फोटो, आधार कार्ड व सदस्यता शुल्क सहित सदस्यता फार्म भर सदस्यता प्राप्त करने का आग्रह किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र बरेठ ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष राम अवतार साहू ने किया। साथ ही आज निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला पत्रकार संघ की ओर से विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर शक्ति कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इन पलों में उदय मधुकर, योम लहरे, नितिन शुक्ला, जी के कुर्रे, बसंत कुमार धीरज, रामकुमार मनहर,विजय धीरहे, साखीदास महंत, सहदेव महंत आदि पत्रकार बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155
    सक्ति जिला पत्रकार संघ का पुनर्गठन, तपेश शर्मा बनाए…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp Image 2025-10-25 at 07.28.19_abb7b1f5
    अधिवक्ता परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह…
  • WhatsApp Image 2025-03-25 at 2.08.46 PM
    जिला सक्ति पत्रकार संघ के संगठनात्मक बैठक संपन्न
  • Untitledhj
    जिला पत्रकार संघ सक्ती के संगठनात्मक बइठक म भूपेंद्र…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in