• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह…

अधिवक्ता परिषद का प्रयास सकारात्मक एवं सराहनीय पहल… अरुण सोम एस डी एम

अधिवक्ताओं के साथ ही राजस्व अधिकारियों की सहभागिता तारीफ ए काबिल …अधिवक्ता चितरंजय पटेल


  • दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है, यह बात अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण सोम ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद बाराद्वार के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए कहा कि इन पलों में हम पारिवारिक वातावरण में नजर आते है जहां आपसी सामंजस्य के साथ खुले दिल से सकारात्मक प्रयास की ओर आगे बढ़ते हैं जो न्यायालय संचालन में पारदर्शिता के साथ कार्य क्षमता बढ़ती है।उन्होंने इस प्रयास के लिए अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की सराहना करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में आपका सकारात्मक मार्गदर्शन निश्चित रुप से प्रशंसनीय है।
    उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बाराद्वार में नवगठित तहसील इकाई के प्रथम प्रयास से निश्चित रूप से राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एवं अधिवक्ताओं के बीच परस्पर विश्वास और समन्वय का भाव जागृत होता है जिससे कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित होता है। उन्होंने आयोजन की सफलता में अधिवक्ताओं के साथ ही राजस्व अधिकारियों की सहभागिता को तारीफ ए काबिल बताते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को कायम रखने का आग्रह किया।
    विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गरिमा मनहर ने आयोजन को लिए अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में हम सब मिलकर परस्पर सहयोग के साथ आयोजन करेंगे तो निश्चित रूप से बेहतर परिणाम मिलेगा तो वहीं अतिरिक्त तहसीलदार सुशीला साव ने बताया कि मेरे कार्यकाल में इस प्रथम आयोजन में शामिल होकर मुझे हार्दिक खुशी हुई है तथा उम्मीद है कि आगे भी हम सब मिल कर कार्य क्षेत्र के अलावा ऐसे ही सामूहिक कार्यक्रमों के सहभागी बनेंगे।
    विशिष्ट अतिथि नगर निरीक्षक नरेंद्र यादव ने दीपावली की शुभ कामनाएं देते हुए बताया कि पुलिस के कार्य में आप सबकी मदद मिले ताकि क्षेत्र में नशामुक्त समाज की दिशा में सफलता हासिल हो।
    नगर पंचायत अध्यक्ष अधिवक्ता नारायण कुर्रे ने अधिवक्ता परिषद के प्रयास के सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ता के साथ नगर प्रमुख की हैसियत से विश्वास दिलाता हूं कि अधिवक्ता परिषद के सकारात्मक प्रयास में हमेशा मेरी सहभागिता रहेगी।
    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय चंद्रा ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव ने किया।
    दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के नव नियुक्त अध्यक्ष मालिक राम यादव एवं जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के साथ, तिलेश्वर महंत, संतोष साहू आदि अधिवक्ताओं तहसील के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-1
    मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की…
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 4.29.16 PM
    Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…

Primary Sidebar

Latest News

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

‘मां का जाना अपूरणीय क्षति…’: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि

अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गरीब के घर में घुसा, मिट्टी का मकान ढहा; कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in