• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला पत्रकार संघ सक्ती के संगठनात्मक बइठक म भूपेंद्र गबेल मालखरौदा अध्यक्ष बनिस

पत्रकार साथी जन आवाज बनकर क्षेत्रीय विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें… चितरंजय पटेल, संरक्षक

जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक संरक्षक व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की उपस्थिति एवम अध्यक्ष तपेश शर्मा की अध्यक्षता में मालखरौदा विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसमें सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर व डभरा के पत्रकार भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में पत्रकार संघ के मालखरौदा इकाई का गठन करते हुए सर्वसम्मति से भूपेंद्र गबेल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उनके द्वारा मनोनीत ब्लॉक कार्यसमिति का अनुमोदन किया गया।


इन पलों में संरक्षक चितरंजय पटेल ने नवगठित ब्लॉक पदाधिकारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त कि भूपेंद्र गबेल की अगुवाई में मालखरौदा पत्रकार संघ आम जनों की आवाज बन क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी। अध्यक्ष तपेश शर्मा ने सभी ब्लॉक के पत्रकार साथियों से आग्रह किया कि हर हालत में सदस्यता अभियान पूर्ण कर सभी ब्लॉक इकाइयों का गठन 31जनवरी कर लिया जावे तो वहीं नव मनोनीत अध्यक्ष भूपेंद्र ने सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया ।
आज की बैठक जिला सचिव महेंद्र बरेठ, उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, नितिन शुक्ला, करण अजगल्ले, राकेश साहू,उमेश साहू,चेतन बौद्ध, महेंद्र कर्ष,संजू लहरे,सत्यपाल, उदित नारायण, साधराम मनहर, भानु प्रताप गबेल, योगेश सीदार, रमेश देवांगन, लाला उपाध्याय, राजीवलोचन साहू, विजय धीरहे आदि पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155
    सक्ति जिला पत्रकार संघ का पुनर्गठन, तपेश शर्मा बनाए…
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-03-25 at 2.08.46 PM
    जिला सक्ति पत्रकार संघ के संगठनात्मक बैठक संपन्न

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in