• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला प्रशासन के प्रयास ले शासकीय चिकित्सालय म आईस रौनक…

नवीन जिला सक्ती के शासकीय चिकित्सालय में अव्यवस्था के आलम को देखते हुए जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अपर कलेक्टर के एस पैंकरा को अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त_दुरुस्त करने की जवाबदारी दी जिसके बाद उन्होंने सात दिन के सतत प्रयास से प्रथम दृष्टया अस्पताल के इंफ्रा स्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए आज अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ ही रजिस्ट्रेशन, ओपीडी, पैथोलॉजी, प्रसूति कक्ष आदि की बाह्य व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया है जिसके निरीक्षण के लिए आज जिला कलेक्टर के साथ एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों में प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, रामनरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
इन पलों में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रभारी अपर कलेक्टर के एस पैकरा के प्रयास की सराहना करते हुए वर्तमान व्यवस्था की निरंतरता के प्रति आगाह किया। पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर के एस पैंकरा के कदम को प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन समन्वय साथ अस्पताल उत्थान के गतिविधियों को अंजाम दे ताकि शासकीय अस्पताल का जिला अस्पताल में शीघ्र उन्नयन हो सके, तो वहीं प्रभारी अपार कलेक्टर के एस पैंकरा ने अस्पताल उत्थान के कार्य में लगे सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जिलेवासियों के एक सुंदर और सुसज्जित जिला हॉस्पिटल का सपना साकार हो सके। तदपश्चात जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कृपाल सिंह कंवर, बी एम ओ डा सूरज सिंह राठौर, सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल के साथ हॉस्पिटल परिवार के डी पी एम कीर्ति बड़ा, बी पी एम अर्चना तिवारी की ओर से आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आज कार्यक्रम की शुरुवात जिला कलेक्टर के साथ उपस्थित आगंतुकों के द्वारा सांकेतिक सफाई अभियान के साथ हुआ पश्चात कलेक्टर के साथ सभी ने अस्पताल एवं परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिस पर सभी ने वर्तमान सफाई एवं व्यवस्था की तारीफ किया।

Related Posts:

  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in