• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में गणेशोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का अद्भुत समागमगणपति बप्पा के दरबार में चतुर्थ दिवस पर महाभोग-भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सक्ती। राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान चतुर्थ दिवस पर आधुनिक भजन और पारंपरिक ग्रामीण कीर्तन का अद्भुत संगम देखने को मिला। गणपति पंडाल में भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे।


कार्यक्रम में सक्ती के धुन म्यूजिकल ग्रुप के फनकार सीताराम, रवि यादव, महेंद्र चौहान एवं तेज कुमार गबेल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं ग्राम भद्रीपाली की कीर्तन मंडली की महिलाओं ने पारंपरिक शैली में शानदार प्रस्तुति देकर ग्रामीण प्रतिभा और लोक संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर आयोजन समिति ने मंडली के सदस्यों का सम्मान किया।


आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दुर्गा समिति भद्रीपाली से जुड़ी लीला बाई, अक्तिबाई, उत्तराबाई, सुलोचना, सावित्री बाई, गणेश, गोविन्दराम एवं धरम लाल का श्रीकृष्ण दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।


भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में बच्चों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सनातन संस्कृति एवं सामाजिक एकजुटता के लिए सकारात्मक संदेश है।


विदित हो कि ऑफिसर्स कॉलोनी में मोहल्लेवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर बच्चों, महिलाओं एवं कॉलोनीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सक्ती नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के उपरांत प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कराई जा रही है।


आयोजन को सफल बनाने में समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे.पी. चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित अन्य सदस्य देर रात तक सक्रिय रहकर गणपति बप्पा की सेवा में जुटे रहे।
चतुर्थ दिवस पर कॉलोनी निवासी किशोर सोनवानी द्वारा भगवान श्री गणेश को महाभोग अर्पित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में आनंद लिया। गणेश पंडाल में प्रतिदिन बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-09-16 at 7.24.43 AM
    राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव…
  • Untitled-1
    मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की…
  • WhatsApp Image 2026-09-14 at 9.30.22 PM
    राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-09-21 at 7.53.31 PM
    नौनिहालों के बीच अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मनाया जन्मदिन
  • Untitled-1 copy
    श्रीगणेश चतुर्थी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in